उज्जैन में स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत, जांच में अब तक 14 पॉजिटिव मिले, सभी स्वस्थ


जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अलखनंदा नगर निवासी 75 वर्षीय महिला की फ्लू के कारण मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 07:12:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 07:12:51 PM (IST)

उज्जैन में स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत, जांच में अब तक 14 पॉजिटिव मिले, सभी स्वस्थ
उज्जैन में स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत। (एआई इमेज)

HighLights

  1. अलखनंदा नगर निवासी महिला की हुई मौत
  2. स्वास्थ्य विभाग ने महिला के स्वजन की जांच की, सभी स्वस्थ मिले
  3. ऋषिनगर निवासी महिला की भी हो चुकी मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अलखनंदा नगर निवासी 75 वर्षीय महिला की फ्लू के कारण मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग ने मृतका के स्वजन व आसपास के रहवासियों की जांच की थी, हालांकि सभी स्वस्थ है। जिले में एक माह में अब तक 14 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं।

सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल ने बताया कि स्वाइन फ्लू से शहर में दूसरी महिला की मौत हो गई। अलखनंदा नगर निवासी 75 वर्षीय महिला को उपचार के लिए 1 सितंबर को इंदौर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर स्वाइन फ्लू की जांच की गई थी।

जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी

नमूना आरडी गार्डी मेडिकल कालेज भेजा गया था। जहां जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। महिला को अवंति अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। पुष्टि के बाद आईसोलेशन वार्ड में रखा गया था। 11 सितंबर की रात करीब पौने 12 बजे महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

घर में भी चार सदस्य उनके संपर्क में रहे थे

हालांकि महिला को दूसरी अन्य बीमारियां भी थी। डॉ. पटेल ने बताया कि 1 से 11 सितंबर के बीच महिला से अस्पताल में मिलने परिवार के सदस्य पहुंचे थे। घर में भी चार सदस्य उनके संपर्क में रहे थे। स्वास्थ्य विभाग टीम ने परिवार के सदस्यों, पड़ोस के 14 घरों में 57 सदस्यों का सर्वे किया। किसी को भी सर्दी, खांसी, बुखार के लक्षण सामने नहीं आए हैं।

ऋषिनगर की महिला की हो चुकी मौत

बता दें कि स्वाइन फ्लू से 19 अगस्त को उज्जैन के ऋषिनगर निवासी एक महिला की मौत हो चुकी है। महिला को इलाज के लिए पहले उज्जैन के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके बाद उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया था। जहां निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। हालांकि उनकी भी मौत हो गई थी। एक माह के दौरान जिले में मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से दो की मौत हो चुकी है, जबकि 12 मरीज स्वस्थ है। सीएमएचओ डॉ. पटेल का कहना है कि वर्तमान में कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं है।

यह भी पढ़ें- भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत: 80 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम, दर्ज हुए 65 पॉजिटिव केस; अलर्ट जारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *