दुबई में फंसे महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा, बुर्ज खलीफा के पास ठहरे थे, परिजन परेशान
ईरान द्वारा दुबई पर किए हमले में भारत के कई नागरिक फंसे हुए हैं। इनमें ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के पुजारी पं. विकास शर्मा भी शामिल हैं। पं. शर्मा पां …और पढ़ें

HighLights
- महाकाल मंदिर के पुजारी विकास शर्मा दुबई में फंसे
- दुबई एयरपोर्ट से रद्द हुई पुजारी विकास शर्मा की फ्लाइट
- जानकारी मिलने पर परिजन चिंतित हो गए तथा फोन से बात की
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ईरान द्वारा दुबई पर किए हमले में भारत के कई नागरिक फंसे हुए हैं। इनमें ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के पुजारी पं. विकास शर्मा भी शामिल हैं। पं. शर्मा पांच दिवसीय यात्रा पर दुबई गए हुए थे। वापसी में फ्लाइट रद्द होने के बाद वे दुबई में ही फंसे हुए हैं। बताया जाता है वे बुर्ज खलीफा क्षेत्र में ही ठहरे हुए थे।
28 फरवरी को लौटने वाले थे पुजारी
यह क्षेत्र हमले का केंद्र होने के कारण उन्हें अन्यत्र ठहराया गया है। जानकारी के अनुसार वे 28 फरवरी की रात भारत लौटने के लिए फ्लाइट में सवार हुए थे। करीब ढाई घंटे तक वे विमान में बैठे रहे। बाद में एयरपोर्ट अथॉरिटी ने हमला होने की जानकारी देते हुए फ्लाइट रद्द कर दी।
जानकारी मिलने पर परिजन चिंतित हो गए तथा फोन से बात की। एयरपोर्ट कब तक बंद रहेगा फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है।
यूएई में फंसे इंदौर और प्रदेश के सैकड़ों यात्री
बता दें कि इजराइल, अमेरिका और ईरान के बीच छिड़े युद्ध के कारण यूएई सहित अन्य खाड़ी देशों से हवाई कनेक्टिविटी पूरी तरह से टूट चुकी है। इसकी वजह से उड़ान उपलब्ध नहीं हैं, जिसकी वजह से लोगों को यूएई में ही रुकना पड़ रहा है।
यूएई का एयरस्पेस बंद होने से भारत से जाने और आने वाली सभी उड़ानें निरस्त रहीं। इंदौर और प्रदेश के सैकड़ों लोग दुबई और शारजाह में फंसे हुए हैं। वापसी की उड़ान नहीं होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।