आज उज्जैन में डोल ग्यारस पर राजसी वैभव से निकलेंगे बाबा कालभैरव, शाही पगड़ी पहनकर करेंगे भ्रमण


डोल ग्यारस पर भगवान कालभैरव मंगलवार शाम चार बजे राजसी वैभव के साथ नगर भ्रमण करेंगे। सवारी में पुलिस बैंड, धार्मिक झांकियां, अखाड़े और शाही पगड़ी आकर्ष…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 22 Sep 2026 07:41:56 AM (IST)Updated Date: Tue, 22 Sep 2026 07:42:22 AM (IST)

आज उज्जैन में डोल ग्यारस पर राजसी वैभव से निकलेंगे बाबा कालभैरव, शाही पगड़ी पहनकर करेंगे भ्रमण
उज्जैन में डोल ग्यारस पर राजसी वैभव से निकलेंगे बाबा कालभैरव। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. डोल ग्यारस पर कालभैरव शाम चार बजे नगर भ्रमण करेंगे।
  2. कलेक्टर और एसपी पालकी पूजन कर सवारी रवाना करेंगे।
  3. सिद्धवट और जेल तिराहे पर भगवान का विशेष पूजन होगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : डोल ग्यारस पर मंगलवार को भगवान महाकाल के सेनापति और उज्जैन के नगर कोतवाल भगवान कालभैरव नगर भ्रमण पर निकलेंगे।

शाम चार बजे राजसी वैभव के साथ निकलेगी सवारी

मंदिर की परंपरा अनुसार, शाम चार बजे कालभैरव मंदिर से राजसी वैभव के साथ सेनापति की सवारी शुरू होगी। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा पालकी में विराजित भगवान के रजत मुखारविंद एवं चरण पादुकाओं का पूजन कर सवारी को नगर भ्रमण के लिए रवाना करेंगे। मंदिर प्रबंधक संध्या मार्कण्डेय ने बताया मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र बल की टुकड़ी सेनापति को गार्ड आफ आनर देगी।

सिद्धवट और जेल तिराहे पर होगा पूजन

  • इसके बाद सवारी नया बाजार, भैरवगढ़ नाका, माणक चौक और महेंद्र मार्ग होते हुए केंद्रीय जेल तिराहे पहुंचेगी। यहां जेल अधीक्षक द्वारा भगवान की पालकी का पूजन किया जाएगा। इसके बाद सवारी सिद्धवट पहुंचेगी। यहां वैकुंठ द्वार पर पुजारी शिप्रा जल से बाबा कालभैरव के रजत मुखारविंद व चरण पादुकाओं का पूजन करेंगे।

  • पूजन के बाद सवारी ब्रजपुरा, जेल तिराहा होते हुए रात करीब 7.30 बजे वापस कालभैरव मंदिर पहुंचेगी। सवारी में पुलिस बैंड, सशस्त्र बल की टुकड़ी, धार्मिक झांकियां, अखाड़े, हाथी-घोड़े, बग्घी आदि शामिल रहेंगे।
  • साल में दो बार निकलती है सवारी

    भगवान कालभैरव को भगवान महाकाल का सेनापति और उज्जैन का कोतवाल माना जाता है। कालभैरव वर्ष में दो बार नगर भ्रमण पर निकलते हैं। पहली सवारी मार्गशीर्ष कृष्ण अष्टमी पर भैरव जन्मोत्सव के अगले दिन तथा दूसरी भाद्रपद शुक्ल एकादशी यानी डोल ग्यारस पर निकाली जाती है।

    यह भी पढ़ें- उज्जैन में दो प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण को मिली रफ्तार, 272 भवनों की मार्किंग शुरू, 136 मकान जल्द तोड़े जाएंगे

    आज आएगी सिंधिया शाही की पगड़ी

    महाकाल मंदिर के पंडित संजय पुजारी ने बताया कि भगवान कालभैरव के लिए सिंधिया शाही की पगड़ी ग्वालियर स्थित राज महल से उज्जैन आएगी। मंगलवार तड़के चार बजे राज महल के ओहदेदार पगड़ी लेकर उज्जैन पहुंचेंगे। मंगलवार दोपहर 3.30 बजे कलेक्टर एवं एसपी पूजा-अर्चना कर भगवान काल भैरव को शाही पगड़ी धारण कराएंगे।



    Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *