ऑटो से उज्‍जैन में महाकाल दर्शन के लिए जा रहे थे चार युवक, ट्रक की टक्‍कर में तीन की मौत, एक गंभीर घायल


नानाखेड़ा पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। चारों युवक आटो से श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए इंदौर से उज्जैन आ रहे थे …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 07 May 2026 08:24:49 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 May 2026 08:28:24 PM (IST)

ऑटो से उज्‍जैन में महाकाल दर्शन के लिए जा रहे थे चार युवक, ट्रक की टक्‍कर में तीन की मौत, एक गंभीर घायल
उज्‍जैन में सड़क हादसा।

HighLights

  1. पंथपिपलई के समीप वाटर पार्क के पास ट्रक ने टक्‍कर मारी।
  2. यह दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए थे।
  3. चिराग, गोलू उर्फ आकाश व विशाल की मौके पर मौत हो गई।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। इंदौर रोड पर बुधवार रात को दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने पंथपिपलई के समीप आटो को टक्कर मार दी। जिससे आटो में सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। नानाखेड़ा पुलिस ने आरोपित ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। चारों युवक आटो से श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए इंदौर से उज्जैन आ रहे थे।

पुलिस ने बताया कि चिराग पुत्र संजय सोलंकी उम्र 27 वर्ष निवासी मालवीय नगर खजराना इंदौर, विशाल पुत्र राजकुमार रावत उम्र 29 वर्ष निवासी स्कीम नंबर 78 अरण्य नगर लसुडिया इंदौर, गोलू उर्फ आकाश पुत्र दीपक ठाकुर उम्र 30 वर्ष निवासी स्कीम नंबर 78 अरण्य नगर लसुडिया इंदौर तथा जितेंद्र पुत्र सुरेश कछवाय उम्र 27 वर्ष निवासी स्कीम नं. 78 सेक्टर डी अरण्य नगर लसुडिया इंदौर बुधवार रात को करीब डेढ़ बजे आटो क्रमांक एमपी 09 एजेड 3589 से श्री महाकालेश्वर दर्शन करने के लिए उज्जैन आ रहे थे।

पंथपिपलई के समीप वाटर पार्क के पास उज्जैन से इंदौर की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक क्रमांक एमपी 13 जीए 6538 ने आटो को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि आटो के परखच्चे उड़ गए थे। हादसे में चिराग, गोलू उर्फ आकाश व विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *