मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने टाला विरोध, राष्ट्रीय अध्यक्ष के रथ से उतारने से थे नाराज


गत दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की रथयात्रा के दौरान रथ से उतारे जाने से की घटना को लेकर महापौर मुकेश टटवाल ने नाराजगी जाहिर की थी। घटन…और पढ़ें

Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 09:53:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 09:53:29 PM (IST)

मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल ने टाला विरोध, राष्ट्रीय अध्यक्ष के रथ से उतारने से थे नाराज
उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रथ से उतारे जाने से की घटना को लेकर महापौर ने नाराजगी जाहिर की थी
  2. रविवार को आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रस्तावित किया था
  3. मुख्यमंत्री ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : गत दिनों भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की रथयात्रा के दौरान रथ से उतारे जाने से की घटना को लेकर महापौर मुकेश टटवाल ने नाराजगी जाहिर की थी। घटना को लेकर रविवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष धरना प्रस्तावित किया था।

घटना पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया

महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि बैरवा महासभा के राजेश जारवाल, नगर अध्यक्ष सुरेन्द्र मरमट, पूर्व महापौर मदनलाल ललावत, मीना जोनवाल के साथ मिलकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को इससे अवगत कराया था। उन्होंने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि उन्होंने धरने की कोई बात नहीं की थी, उन्होंने सिर्फ बाबा साहब को नमन कर शक्ति प्रदान करने की कामना की थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *