उज्जैन में सलमान बना शांतनु, शिप्रा में डुबकी लगाकर विधि विधान से अपनाया सनातन धर्म
मौनतीर्थ आश्रम में स्वामी सुमनानंद ने शांतनु नाम दिया, बचपन से सनातन परंपरा से प्रभावित था सलमान। …और पढ़ें

HighLights
- शिप्रा स्नान के बाद पंच गव्य प्राशन, विधि विधान से दी दीक्षा
- सभी त्योहारों में शामिल होते थे सलमान, मित्र को बताई थी इच्छा
- महामंडलेश्वर ने घर वापसी कराई, फिर नया नाम दिया गया
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मौनतीर्थ पीठ आश्रम में रविवार को मुस्लिम युवक ने स्वैच्छा से सनातन धर्म अपनाया है। धार्मिक क्रिया के बाद स्वामी सुमनानंद महाराज ने सलमान को घर वापसी कराकर शांतनु नाम दिया है। युवक का कहना है कि वह बचपन से ही सनातन हिंदू परंपरा से प्रभावित था।
जानकारी के अनुसार उज्जैन के गांधी नगर निवासी सलमान खान ने रविवार को मंगलनाथ मार्ग स्थित मौनतीर्थ आश्रम में महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. सुमनानंद से दीक्षा लेकर सनातन धर्म अपना लिया। इससे पहले मौनतीर्थ स्थित गंगा घाट पर सलमान ने शिप्रा स्नान किया तथा पंच गव्य प्राशन कर पूर्ण विधि विधान से दीक्षा ली।
महामंडलेश्वर ने सलमान को घर वापसी कराने के बाद शांतनु नाम दिया। बताया जाता है युवक सभी प्रमुख त्योहारों में शामिल होता था। उसने अपने एक मित्र से सनातन धर्म अपनाने की इच्छा व्यक्त की थी। इसके बाद मौन तीर्थ में घर पावसी की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।