उज्‍जैन में महाकाल भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालु से ठगी, ऑनलाइन लिये 4250 रुपये, केस दर्ज


यहां श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती के लिए मंदिर में संतोष अकोड़िया नामक युवक मिला था। उसने धीरज को झांसा दिया था कि वह भस्म आरती की अ …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 11:53:15 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 11:56:24 PM (IST)

उज्‍जैन में महाकाल भस्म आरती के नाम पर श्रद्धालु से ठगी, ऑनलाइन लिये 4250 रुपये, केस दर्ज
उज्‍जैन महाकाल।

HighLights

  1. रुपये लेने के बाद भी भस्म आरती की अनुमति नहीं करवाई थी
  2. इसके एवज में उसने एडवांस तीन हजार रुपये ले लिए थे।
  3. दो दिन बाद फिर से धीरज से संतोष ने 1250 रुपये लिए थे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के होने वाली भस्म आरती के नाम पर ठगी करने वाले आरोपित पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपित ने मुंबई के श्रद्धालु से 24 मई को ऑनलाइन 4250 रुपये ले लिए थे। मगर इसके बाद भी श्रद्धालु को भस्म आरती की अनुमति नहीं करवाई और मोबाइल बंद कर लिया था।

महाकाल पुलिस ने बताया कि धीरज चोरघे निवासी विरार वेस्ट मुंबई ने शिकायत की थी कि 24 मई को वह उज्जैन आए थे।

यहां श्री महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती के लिए मंदिर में संतोष अकोड़िया नामक युवक मिला था। उसने धीरज को झांसा दिया था कि वह भस्म आरती की अनुमति दिलवा देगा।

इसके एवज में उसने एडवांस तीन हजार रुपये ले लिए थे। धीरज ने ऑनलाइन रुपये ट्रांसफर किए थे। इसके दो दिन बाद फिर से धीरज से संतोष ने 1250 रुपये लिए थे।

कुल 4250 रुपये लेने के बाद भी संतोष ने भस्म आरती की अनुमति नहीं दिलवाई और मोबाइल बंद कर लिया था। मामले में महाकाल पुलिस को शिकायत की गई थी। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित संतोष के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *