उज्जैन में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साझा किया विकसित मध्यप्रदेश का विजन


सांसदों, विधायकों और करीब 200 कार्यकर्ताओं के बीच मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश के विकास का विजन साझा करते हुए सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 29 May 2026 02:34:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 29 May 2026 02:35:02 PM (IST)

उज्जैन में भाजपा प्रशिक्षण वर्ग में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साझा किया विकसित मध्यप्रदेश का विजन
कार्यक्रम में संबोधित करते मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. मध्यप्रदेश के विकास का विजन साझा कर सरकार की उपलब्धियों की भी जानकारी दी
  2. सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है
  3. कार्यक्रम स्थल पर बनी गोशाला में गोसवा भी की

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को उज्जैन के दौरे पर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने निजी रिसोर्ट में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया। जिला प्रशिक्षण वर्ग में सांसदों, विधायकों और करीब 200 उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच मुख्यमंत्री ने उज्जैन-इंदौर सहित संपूर्ण मध्यप्रदेश के विकास का विजन साझा करते हुए सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राज्य सरकार अधोसंरचना विकास के साथ कृषि, धार्मिक पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, गोसंवर्धन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने उज्जैन में महाकाल लोक, सात सागर और धार्मिक स्थलों के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के संकल्प के साथ सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

ध्वजारोहण के साथ हुआ प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने ध्वजारोहण के साथ किया। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम अध्यक्ष कलावती यादव, पूर्व मंत्री पारस जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। यहां कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होकर मार्गदर्शन हासिल किया। शुक्रवार को प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा और अंतिम दिन रहेगा।

प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करना है

जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक और जनसेवा संबंधी विषयों पर प्रशिक्षित करना है। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल प्रशिक्षण वर्ग में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम स्थल पर बनी गोशाला में गोसवा भी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *