उज्जैन में बाइक से अयोध्या जा रहे दोस्तों की बाइक रैलिंग से टकराई, एक की मौत
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई और परमजीत के सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। राहगीरों ने उपचार के लिए उसे चरक अस्पताल …और पढ़ें
_m_2026424_23438_m.webp)
HighLights
- दूसरे के सिर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल।
- दुर्घटना में कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई थी।
- परमजीत सिर में गंभीर चोट लगने से घायल हो गया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। देवास-बदनावर हाइवे पर गंगेडी ब्रिज के समीप शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक से अयोध्या जा रहे दो दोस्त रैलिंग से टकरा गई। जिससे बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने उसे उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
पुलिस ने बताया कि कमलेश पुत्र रामदुलारे उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कलंदर अमेठी उत्तर प्रदेश अपने दोस्त परमजीत पुत्र रामकिशोर चौहान उम्र 19 वर्ष निवासी अयोध्या उत्तर प्रदेश दोनों दोस्त गुजरात के अहमदाबाद में बिजली का काम करते थे। गुरुवार को दोनों युवक अहमदाबाद से अयोध्या जाने के लिए बाइक से निकले थे।
बाइक कमलेश चला रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे के बीच बदनावर हाईवे पर गंगेडी ब्रिज पर अचानक बाइक का बैलेंस बिगड़ा और वह रैलिंग से टकरा गए थे।
दुर्घटना इतनी भीषण थी कि कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई और परमजीत के सिर में गंभीर चोट लगने से वह घायल हो गया। राहगीरों ने उपचार के लिए उसे चरक अस्पताल पहुंचाया गया।
जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल परमजीत ने बताया कि हादसा कैसे हुआ यह पता नहीं है, आशंका है कि नींद का झोंका आने से हादसा हुआ है।