उज्जैन में प्रेम विवाह के 12 दिन बाद बवाल, रात 3 बजे गांव में धावा, दुल्हन को साथ ले गए


आरोप है कि शाजापुर से आए 20 से अधिक लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की और विवाहिता युवती को जबरन अपने साथ ले गए। घटना में पिता और उसके दो बेटे सहित पांच …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 10:05:49 AM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 10:05:49 AM (IST)

उज्जैन में प्रेम विवाह के 12 दिन बाद बवाल, रात 3 बजे गांव में धावा, दुल्हन को साथ ले गए
दुल्हन को जबर्दस्ती साथ ले गए परिवार के लोग। (एआई इमेज)

HighLights

  1. शाजापुर से आए 20 से अधिक लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की
  2. घटना में पिता और उसके दो बेटे सहित पांच लोग घायल हुए हैं
  3. विवाहिता युवती को जबरन अपने साथ ले गए

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। प्रेम विवाह के बाद नवेली गांव में रह रहे एक युवक के परिवार पर देर रात हमला कर दिया गया। आरोप है कि शाजापुर से आए 20 से अधिक लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की और विवाहिता युवती को जबरन अपने साथ ले गए। घटना में पिता और उसके दो बेटे सहित पांच लोग घायल हुए हैं। सभी का उपचार चरक अस्पताल में चल रहा है।

भेरूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नवेली निवासी राजाराम का सबसे छोटा बेटा सौदान लंबे समय से शाजापुर जिले के बेरछी क्षेत्र में अपने मामा के यहां रह रहा था। वहीं नौकरी के दौरान उसकी पहचान अनिता से हुई थी। करीब दो सप्ताह पहले दोनों घर से चले गए और बाद में चिंतामन गणेश मंदिर में विवाह कर लिया।

युवती के स्वजन ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत बेरछा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस के समक्ष दोनों ने विवाह संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत किए और युवती ने भी अपनी मर्जी से सौदान के साथ रहने की बात कही थी। इसके बाद दोनों को जाने दिया गया। तब से सौदान अपनी पत्नी अनिता के साथ नवेली स्थित पैतृक घर में रह रहा था।

हथियारों से लैस लोगों ने अचानक हमला बोल दिया

मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात 3 बजे दो व चारपहिया वाहनों में सवार होकर शाजापुर जिले के कुछ लोग नवेली पहुंचे। आरोप है कि हथियारों से लैस लोगों ने राजाराम के घर पर अचानक हमला बोल दिया। घर में मौजूद परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की गई और बाद में अनिता को अपने साथ ले जाया गया। हमले में राजाराम, उसके बेटे राहुल और दीपक घायल हो गए। वहीं, सुगनबाई और रिश्तेदार प्रहलाद को भी चोटें आई है। गंभीर रूप से घायल राहुल और दीपक के साथ राजाराम को उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *