आज रात तीन बजे खुलेंगे महाकाल मंदिर के पट, श्रावण की पहली भस्म आरती होगी, इन द्वारों से मिलेगा प्रवेश


ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बुधवार से श्रावण-भाद्रपद महापर्व का शुभारंभ होगा। परंपरा अनुसार रात तीन बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके पश्चात भगवान महाका…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 07:13:16 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 07:13:16 PM (IST)

आज रात तीन बजे खुलेंगे महाकाल मंदिर के पट, श्रावण की पहली भस्म आरती होगी, इन द्वारों से मिलेगा प्रवेश
आज रात तीन बजे खुलेंगे महाकाल मंदिर के पट

HighLights

  1. महाकाल मंदिर में आज से 40 दिवसीय श्रावण महापर्व की हुई शुरुआत
  2. प्रतिदिन 19 घंटे होंगे महाकाल के दर्शन, निकलेगी कुल 6 सवारियां
  3. रोजाना आएंगे 2 लाख से अधिक भक्त, कांवड़ यात्रियों के लिए विशेष मार्ग

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बुधवार से श्रावण-भाद्रपद महापर्व का शुभारंभ होगा। परंपरा अनुसार रात तीन बजे मंदिर के पट खुलेंगे। इसके पश्चात भगवान महाकाल का पंचामृत अभिषेक, पूजन उपरांत श्रावण मास की पहली भस्म आरती संपन्न होगी। इसके साथ ही अगले 40 दिनों तक चलने वाले महापर्व के लिए विशेष दर्शन, पूजन और जलाभिषेक की शुरुआत भी हो जाएगी। 30 जुलाई से सात सितंबर तक चलने वाले इस धर्मोत्सव में प्रतिदिन दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के उज्जैन पहुंचने का अनुमान है।

इसे देखते हुए मंदिर प्रशासन ने कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रतिदिन करीब 19 घंटे भगवान महाकाल के दर्शन होंगे। प्रत्येक रविवार को मंदिर के पट रात 2.30 बजे तथा शेष दिनों में रात तीन बजे खोले जाएंगे।

इन द्वारों से मिलेगा प्रवेश

  • सामान्य निश्शुल्क दर्शन: श्रीमहाकाल महालोक का नंदी द्वार
  • 250 रुपये का शीघ्र दर्शन: अवंतिका द्वार गेट नं. एक तथा हरसिद्धि चौराहा
  • प्रोटोकॉल के तहत वीआईपी दर्शन: बेगमबाग के रास्ते नीलकंठ द्वार
  • कांवड़ यात्री: अवंतिका द्वार गेट नं. एक तथा हरसिद्धि चौराहा

पांच आरती में चलायमान दर्शन

श्रावण मास में महाकाल मंदिर में प्रतिदिन होने वाली पांच आरती क्रमशः भस्म आरती, बालभोग आरती, भोग आरती, संध्या आरती तथा शयन आरती में चलायमान दर्शन की व्यवस्था भी रहेगी।

महाकाल सवारी कब-कब

  • 3 अगस्त: श्रावण की पहली सवारी
  • 10 अगस्त: श्रावण की दूसरी सवारी
  • 17 अगस्त: श्रावण की तीसरी सवारी
  • 24 अगस्त: श्रावण की चौथी सवारी
  • 31 अगस्त: भाद्रपद की पहली सवारी
  • 07 सितंबर: श्रावण-भाद्रपद मास की राजसी सवारी

पार्किंग व्यवस्था

श्रीमहाकालेश्वर अन्नक्षेत्र के पास

मेघदूत वन पार्किंग

नीलकंठ पार्किंग

चारधाम पार्किंग

कर्कराज पार्किंग

कार्तिक मेला ग्राउंड पार्किंग

यह भी पढ़ें- MP में दुष्कर्म के 10 से 15 प्रतिशत मामलों में सही धाराएं नहीं लगा रही पुलिस, BNS की समीक्षा में खुली पोल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *