सस्ता सोना देने के नाम पर 11 लाख रुपये में व्यापारी को थमा दिया कलाकंद भरा डिब्बा, उज्जैन पुलिस ने पकड़ा


उज्जैन के कारोबारी अजय जाधव से सस्ते कस्टम सोने का झांसा देकर 11 लाख की ठगी का मामला सामने आया। …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 22 May 2026 07:42:39 AM (IST)Updated Date: Fri, 22 May 2026 07:45:17 AM (IST)

सस्ता सोना देने के नाम पर 11 लाख रुपये में व्यापारी को थमा दिया कलाकंद भरा डिब्बा, उज्जैन पुलिस ने पकड़ा
सोने की जगह डिब्बे में निकला कलाकंद। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. कस्टम का सस्ता सोना देने का झांसा देकर उज्जैन के कारोबारी से ठगे 11 लाख रुपये
  2. सोने की जगह डिब्बे में कलाकंद लेकर आया आरोपी पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
  3. मुख्य आरोपी राज की तलाश में पुलिस टीम कच्छ गुजरात गई रिमांड पर भेजा गया रोहित

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। कारोबारी को कस्टम का सस्ता सोना देने का झांसा देकर ठग डिब्बे में कलाकंद भरकर ले आया। आरोपित को घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने आरोपित को छह दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है। पुलिस उसे लेकर कच्छ गुजरात गई है। कारोबारी से वर्ष 2023 में 11 लाख रुपये की ठगी की जा चुकी है।

माधव नगर टीआई गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि अजय जाधव निवासी सेठी नगर कारोबार करता है। वह वर्ष 2023 में कारोबार के सिलसिले में मुंबई गया था। जहां उसकी मुलाकात राज नामक युवक से हुई थी। राज ने खुद को गुजरात के कच्छ का निवासी बताया था। राज ने जाधव को झांसा दिया था कि उसके पास कस्टम का सोना आता है। जिसे वह जाधव को सस्ते में दिलवा देगा। जाधव सस्ते सोने के लालच में आ गया था।

ऑनलाइन भी लिए रुपये

उज्जैन लौटने के बाद भी राज ने जाधव से संपर्क बनाए रखा था। राज ने सस्ता सोना देने के नाम पर जाधव से ऑनलाइन 7.62 लाख रुपये जमा करवा लिए थे। करीब साढ़े तीन लाख रुपये उससे नकद ले लिए थे, मगर इसके बाद भी उसे सोना नहीं भेजा था। हालांकि रुपये लेने के बाद भी वह उसे लगातार झांसा देता रहा कि कस्टम की परेशानियों के कारण वह सोना नहीं दे पा रहा है।

बीते दिनों राज ने फोन कर जाधव को कहा कि उसके साथी रोहित के माध्यम से उसने सोना भेजा है। राज ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दी थी। 18 मई को रोहित उर्फ अंकुर पुत्र प्रदीप भाई जोशी निवासी कच्छ गुजरात एक डिब्बा लेकर जाधव के पास आया था। जिसमें सोना होने की बात कहकर वह डिब्बा देकर जाने लगा तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

डिब्बा खोलने पर उसमें कलाकंद रखा हुआ था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। जहां से उसे छह दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। पुलिस उसे लेकर गुजरात के कच्छ गई है। पुलिस का कहना है कि रोहित के साथी राज की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *