गेहूं के ड्रम में रखा था कीटनाशक, उज्‍जैन में गैस से दो सगी बहनों की मौत


मध्य प्रदेश के उज्जैन में इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी हिल्स कालोनी में मंगलवार को हादसा हो गया। दो बहनें शाजापुर व कायथा से बच्चों के साथ पिता के घर आई थ …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 14 Apr 2026 10:34:24 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Apr 2026 11:33:15 PM (IST)

गेहूं के ड्रम में रखा था कीटनाशक, उज्‍जैन में गैस से दो सगी बहनों की मौत
उज्जैन में मातम… गेहूं में रखी सल्फास की गोली बनी काल

HighLights

  1. गेहूं के ड्रम में रखी कीटनाशक की जहरीली गैस कमरे में फैलने से हुआ हादसा
  2. उपचार के दौरान 1.5 माह की त्रिशा और 5 साल की जेनिशा की दुखद मौत
  3. दो अन्य बच्चे अभी भी निजी अस्पताल में भर्ती, पुलिस मामले की जांच में जुटी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में इंदौर रोड स्थित त्रिवेणी हिल्स कॉलोनी में मंगलवार को हादसा हो गया। दो बहनें शाजापुर व कायथा से बच्चों के साथ पिता के घर आई थीं। यहां पिता ने गेहूं को सुरक्षित रखने के लिए ड्रमों में चार दिन पूर्व कीटनाशक रखा था। इसकी गैस से चार बच्चों की तबीयत खराब हो गई। उपचार के दौरान डेढ़ माह व पांच साल की बालिकाओं की मौत हो गई, जबकि एक बालिका व बालक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

छुट्टियां मनाने आई बेटियों के बच्चों पर टूटा कहर

टीआइ नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि लालचंद प्रजापत निवासी त्रिवेणी हिल्स कालोनी, इंदौर रोड पर उनकी दो पुत्रियां पूजा प्रजापत निवासी शाजापुर व रीना निवासी कायथा बच्चों के साथ छुट्टी मनाने के लिए आई थीं। लालचंद ने अपने घर में चार दिन पूर्व चार क्विंटल गेहूं को ड्रमों में भरकर रखा था। इन्हें सालभर सुरक्षित रखने के लिए ड्रमों में कीटनाशक रखा था। उसी कमरे में पुत्रियों के बच्चे खेलते व सोते थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *