उज्जैन कालभैरव मंदिर में बड़ा बदलाव, अब ₹500 देकर गर्भगृह में होंगे VIP दर्शन, नई दर्शन व्यवस्था से भक्त खुश


कालभैरव मंदिर में बुधवार को पहली बार सशुल्क दर्शन व्यवस्था का श्री गणेश हुआ। मंदिर समिति ने 500 रुपये के शीघ्र दर्शन टिकट पर भक्तों को गर्भगृह से भगवा …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 20 May 2026 08:05:15 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 May 2026 08:05:15 PM (IST)

उज्जैन कालभैरव मंदिर में बड़ा बदलाव, अब ₹500 देकर गर्भगृह में होंगे VIP दर्शन, नई दर्शन व्यवस्था से भक्त खुश
मात्र 10 मिनट में भक्तों को मिला गर्भगृह प्रवेश।

HighLights

  1. अनाधिकृत सिंडिकेट पर प्रशासन का बड़ा प्रहार
  2. कालभैरव मंदिर में ₹500 का सशुल्क पास लागू
  3. मात्र 10 मिनट में भक्तों को मिला गर्भगृह प्रवेश

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। कालभैरव मंदिर में बुधवार को पहली बार सशुल्क दर्शन व्यवस्था का श्री गणेश हुआ। मंदिर समिति ने 500 रुपये के शीघ्र दर्शन टिकट पर भक्तों को गर्भगृह से भगवान कालभैरव के दर्शन कराए। नई व्यवस्था से श्रद्धालु काफी खुश हैं, उनका कहना है कि मात्र 10 मिनट में उन्हें भगवान कालभैरव के गर्भगृह से दर्शन हुए हैं। बता दें कि सामान्य दर्शनार्थियों को गर्भगृह के बाहर से निशुल्क दर्शन कराए जा रहे हैं।

प्रशासन का बड़ा फैसला

एसडीएम एलएन गर्ग ने बताया मंदिर में लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग भक्तों से रुपये लेकर निर्गम द्वार से शीघ्र दर्शन करा रहे हैं। मामले में कुछ दिनों पहले कार्रवाई भी की गई थी। अनाधिकृत लोगों के सिंडिकेट को खत्म करने तथा भक्तों को कम समय में सुविधापूर्वक गर्भगृह से भगवान कालभैरव के दर्शन कराने के लिए 500 रुपये शुल्क में दर्शन की बुधवार से नई व्यवस्था शुरू की गई है।

जारी रहेगी निशुल्क कतार व्यवस्था

भक्तों को यह सुविधा इसलिए रास आ रही है कि उन्हें नाम मात्र के शुल्क पर गर्भगृह से भगवान के दर्शन कराए जा रहे हैं। सामान्य दर्शनार्थी कतार में लगकर भगवान कालभैरव के निशुल्क दर्शन कर सकते हैं।

महाकाल में 50 फीट दूर से दर्शन

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में शीघ्र दर्शन की सुविधा उपलब्ध है। भक्त 250 रुपये के शीघ्र दर्शन टिकट पर भगवान महाकाल के दर्शन करते हैं। हालांकि भक्तों को गर्भगृह से 50 फीट दूर गणेश मंडपम से भगवान महाकाल के दर्शन कराए जाते हैं। भक्तों की मांग है कि सीमित संख्या में ही सही महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में पूर्व की तरह सशुल्क दर्शन व्यवस्था पुन: शुरू करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को थमाया 1.86 लाख का बिल, उपभोक्ता आयोग ने बिजली कंपनी को लगाई फटकार, लगाया जुर्माना

जल्द बनेगा काउंटर

काल भैरव मंदिर में बुधवार से शुरू हुई शीघ्र दर्शन व्यवस्था खुले में टेबल रखकर हुई। बताया जाता है मंदिर समिति ने शीघ्र दर्शन टिकट काउंटर बनवाया है। एक दो दिनों में व्यवस्थित तरीके से व्यवस्था का संचालन होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *