भगवा पहन कर हिंदू युवती के साथ महाकाल का दर्शन करने आए मुस्लिम युवक की पिटाई
धोती-कुर्ता और रुद्राक्ष की माला पहनकर मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ भगवान महाकाल का दर्शन करने के लिए आया था। दोनों पंजाब के मोहाली से आए थे। यहां …और पढ़ें
.webp)
HighLights
- धोती-कुर्ता और रुद्राक्ष पहनकर महाकाल पहुंचा मुस्लिम युवक
- हिंदू युवती के साथ देख युवक की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
- होटल में रुकने के लिए दी गलत जानकारी, मोबाइल वीडियो वायरल
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। धोती-कुर्ता और रुद्राक्ष की माला पहनकर मुस्लिम युवक हिंदू युवती के साथ भगवान महाकाल का दर्शन करने के लिए आया था। दोनों पंजाब के मोहाली से आए थे। यहां नानाखेड़ा स्थित होटल में ठहरे थे। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी लग गई और युवक से पूछताछ करने लगे, जैसे ही उसने अपना नाम जफर बताया तो उसकी पिटाई कर दी। इसका वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ है।
युवती के साथ किए कई मंदिरों के दर्शन
नानाखेड़ा थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 28 वर्षीय जफर खान पंजाब के मोहाली में फायर स्टेशन कर्मचारी है। वह अपनी परिचित 32 वर्षीय हिंदू युवती के साथ सोमवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए आया था। यहां दोनों नानाखेड़ा स्थित होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। जफर ने महाकाल दर्शन करने के लिए धोती-कुर्ता और रुद्राक्ष की माला पहनी थी। इसके अलावा माथे पर चंदन भी लगा रखा था। जफर व युवती ने काल भैरव, हरसिद्धि मंदिर के दर्शन के अलावा मंगलनाथ मंदिर में पूजा भी की थी। जफर ने भगवा रंग के धोती-कुर्ता व रुद्राक्ष की माला भी पहन रखी थी।