सिंहस्थ के हर टेंडर का करेंगे पोस्टमार्टम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप


मीडिया से चर्चा में भाजपा पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। कहा कि भाजपा के सब नेता और मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है। हर टेंडर में घपला हो रहा है। जल …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 11:01:19 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2026 11:01:19 AM (IST)

सिंहस्थ के हर टेंडर का करेंगे पोस्टमार्टम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर लगाए भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जीतू पटवारी। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. पार्टी के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में आए थे जीतू पटवारी
  2. प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों के मोबाइल फोन बंद कराए गए
  3. मीडिया से चर्चा में भारतीय जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी गुरुवार को यहां एक रिसोर्ट में आयोजित पार्टी के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में आए। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया।

मीडिया से चर्चा में भारतीय जनता पार्टी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सब नेता और मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है। हर टेंडर में घपला हो रहा है। कांग्रेस हर टेंडर पर नजर रखे हैं, जल्द ही इसका पोस्ट मार्टम कर जनता को बताया जाएगा कि किस टेंडर में कितना किसने खाया।

पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और चुनावी रणनीति से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है

प्रशिक्षण शिविर ‘संगठन सृजन अभियान’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसमें जिले के 275 मंडलम एवं ब्लॉक अध्यक्षों को पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक संरचना और चुनावी रणनीति से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने का आह्वान किया

प्रशिक्षण सत्रों के दौरान प्रतिभागियों के मोबाइल फोन बंद कराए गए। प्रथम दिन आयोजित बौद्धिक सत्रों में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, सह प्रभारी संजय दत्त और प्रदेश संगठन महामंत्री संजय कामले ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय और प्रभावी बनाने का आह्वान किया।

कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी चुनौतियों का सामना करने का संदेश दिया

विधायक महेश परमार और शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर आगामी चुनौतियों का सामना करने का संदेश दिया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष रवि राय, विधायक दिनेश जैन बोस सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। शुक्रवार को शिविर के दूसरे दिन श्रमदान, ध्वजारोहण और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर जिम्मेदारियों के निर्धारण के साथ कार्यक्रम आगे बढ़ेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *