मादक पदार्थ एमडी तस्करी के मामले में आरोपी काला बुंदेला गिरफ्तार, गुजरात के द्वारका में छिपा हुआ था


चिमनगंज थाना क्षेत्र के बदमाश काला बुंदेला को पुलिस ने मादक पदार्थ एमडी तस्करी के मामले में गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपित द्वारका में छुपा हुआ था …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 11:07:13 AM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 11:07:13 AM (IST)

मादक पदार्थ एमडी तस्करी के मामले में आरोपी काला बुंदेला गिरफ्तार, गुजरात के द्वारका में छिपा हुआ था
काला बुंदेला द्वारका से हुआ गिरफ्तार। (एआई इमेज)

HighLights

  1. पुलिस ने बुंदेला के रिश्तेदार को दो माह पूर्व 28 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया था
  2. बुंदेला मादक पदार्थ गैंग के फरार सदस्य निखिलेश मीणा को देने के लिए लाया था
  3. कोर्ट ने उसे 8 जून तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र के बदमाश काला बुंदेला को पुलिस ने मादक पदार्थ एमडी तस्करी के मामले में गुजरात से गिरफ्तार किया है। आरोपित द्वारका में छुपा हुआ था। पुलिस ने वहां दबिश देकर पकड़ा है। उसे रिमांड पर सौंपा गया है। पुलिस ने बुंदेला के रिश्तेदार को दो माह पूर्व 28 ग्राम एमडी के साथ गिरफ्तार किया था।

चिमनगंज पुलिस ने 21 अप्रैल को गरोठ रोड पुलिया के नीचे घेराबंदी कर धर्मेन्द्र उर्फ धम्मू पुत्र श्यामसिंह बुंदेला उम्र 51 वर्ष निवासी जनता कालोनी आगर रोड को गिरफ्तार किया था। आरोपित के पास से 28 ग्राम एमडी जब्त की गई थी। आरोपित बुंदेला गैंग का सक्रिय सदस्य है तथा कुख्यात बदमाश जीतू बुंदेला का भाई है। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। आरोपित के कब्जे से उसकी कार भी बरामद की गई थी।

काला बुंदेला से लाया था एमडी

पूछताछ में आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसके पास से बरामद मादक पदार्थ काला बुंदेला द्वारा उपलब्ध कराया गया था, जो वर्तमान में इंदौर के देवासनाका क्षेत्र में रह रहा था। बुंदेला मादक पदार्थ को गैंग के फरार सदस्य निखिलेश मीणा को देने के लिए लाया था। पुलिस ने काला को गुजरात के द्वारका से गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उसे 8 जून तक पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

जमीन विवाद में लाठी से पिता का सिर फोड़ा

उज्जैन: पिता ने जमीन देने से मना किया तो पुत्र ने लाठी से उसका सिर फोड़ दिया। घायल को उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चिंतामन थाना क्षेत्र के ग्राम तालौद निवासी सरदार पुत्र मांगीलाल बोड़ाना उम्र 60 वर्ष ने बताया कि गुरुवार रात को उसका पुत्र जीवन अपने दोस्त दरियावसिंह के साथ घर आया था। जीवन उससे पैतृक जमीन में से अपने हिस्से की ढाई बीघा जमीन मांग रहा था। सरदार ने उसे जमीन देने से मना कर दिया था। जिससे जिससे जीवन नाराज हो गया और पिता पर लाठी से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने पर सरदार को उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपित पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *