मध्य प्रदेश में पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का निधन, उज्जैन उत्तर सीट से छह बार रहे विधायक
Paras Jain: मध्य प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन का सोमवार को इंदौर के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे कैंसर…और पढ़ें

HighLights
- छह बार विधायक रहे पारस जैन “पहलवान” के नाम से भी जाने जाते थे
- 005 से 2013 तक वे राज्य में विभिन्न मंत्रालयों के जिम्मेदारी संभालते रहे
- वन, स्कूल शिक्षा, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के साथ ऊर्जा मंत्री रहे
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मध्यप्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पारस जैन का इंदौर के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे कैंसर से पीड़ित थे। शिवराज मंत्रिमंडल में पारस जैन प्रदेश के वन, स्कूल शिक्षा, खाद्य नागरिक आपूर्ति व उपभोक्ता संरक्षण के साथ ऊर्जा मंत्री रहे।
उज्जैन उत्तर विधानसभा का उन्होंने लंबे समय तक प्रतिनिधित्व किया। छह बार के विधायक रहे। पारस जैन पहलवान के नाम से भी जाने जाते थे। सोमवार दोपहर को 3 बजे उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। पारस जैन के निधन की खबर से प्रदेश की राजनीति में शोक की लहर दौड़ गई।
राजनीतिक सफर
जैन का जन्म 20 जून 1950 में उज्जैन में हुआ था। वे 1990 में पहली बार विधायक बने थे। पश्चात वर्ष 2005 से 2013 तक वे राज्य में विभिन्न मंत्रालयों में मंत्री रहे। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्हें टिकट नहीं मिला था। उसके बाद से उन्होंने राजनीति से लगभग दूरी सी बना ली थी।
राजनीति में उनकी सक्रियता भी कम हो गई थी। भाजपा में वे अनुभवी नेता के रूप में जाने जाने वाले पारस जैन की अपने विधानसभा क्षेत्र में गहरी पकड़ रही।
यह भी पढ़ें- सदन में ‘पहलवानी’ आवाजें गुम… MP विधानसभा में मालवा-निमाड़ के दिग्गजों की महसूस हो रही भारी कमी