मध्य प्रदेश के इस शहर में 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए दूध के रेट, डेयरी संचालकों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने मानी बात


दूध उत्पादक कई दिनों से पशु आहार महंगा होने का हवाला देकर दूध के दाम बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 11:12:49 AM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 11:23:40 AM (IST)

मध्य प्रदेश के इस शहर में 5 रुपये प्रति लीटर बढ़ गए दूध के रेट, डेयरी संचालकों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन ने मानी बात
नागदा में डेयरी संचालक लगातार दूध के रेट बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

HighLights

  1. मंगलवार को वाहन रैली निकालकर एसडीएम के नाम ज्ञापन दिया गया।
  2. 24 घंटे में भाव न बढ़ने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी भी दी थी
  3. गुरुवार को उत्पादकों ने हड़ताल कर शहर की सभी दूध डेयरियां बंद करा दीं

नईदुनिया न्यूज, नागदा जंक्शन। उज्जैन जिले के नागदा जंक्शन में दूध के भाव बढ़ाने की दूध उत्पादक कई दिनों से मांग कर रहे थे। उत्पादकों ने दो दिन पूर्व ज्ञापन देकर भाव बढ़ाने का आग्रह किया था। गुरुवार को उत्पादकों ने हड़ताल कर दी। एसडीएम द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर पांच रुपये प्रति लीटर दूध के भाव बढ़ाने पर सहमति बनी। पशु आहार महंगा होने की बात कहकर दूध उत्पादक कई दिनों से दूध के भाव बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

डेयरी संचालक द्वारा भाव नहीं बढ़ाने पर दूध उत्पादकों ने मंगलवार को एक वाहन रैली निकालकर एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर दूध के भाव बढ़ाने की मांग की थी। साथ ही चेतावनी दी थी कि 24 घंटे में भाव नहीं बढ़े तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।

गुरुवार को दूध उत्पादकों ने हड़ताल कर शहर की सभी दूध डेयरियां बंद करा दी थीं। दोपहर में एसडीएम रंजना पाटीदार ने दोनों पक्षों को बुलाकर बैठक कराई। इसमें साढ़े पांच फेट के दूध के 50 रुपये से बढ़ाकर 55 रुपये व साढ़े छह फेट के 60 से बढ़ाकर 65 रुपये किए जाने पर सहमति बनी। पांच रुपये प्रति लीटर दूध के भाव गुरुवार से बढ़ा दिए।

इधर उज्जैन में पालीवाल डेयरी से 33 किलो पनीर और 80 किलो मावा जब्त

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बसंत विहार स्थित पालीवाल डेयरी पर कार्रवाई करते हुए 33 किलो पनीर और 80 किलो मावा जब्त किया है। विभाग को डेयरी से शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट में खाद्य सामग्री की सप्लाई किए जाने की जानकारी मिली थी। कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत शर्मा ने खाद्य पदार्थों के नमूने भी लिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंतदत्त शर्मा ने बताया कि जिले में एनालाग पनीर को लेकर जांच की जा रही है।

सूचना मिली थी कि पालीवाल डेयरी से पनीर और मावा शहर के अलग-अलग रेस्टोरेंट में सप्लाई किया जा रहा था। जांच के दौरान मौके पर मिले 33 किलो पनीर और 80 किलो मावे को जब्त किया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों खाद्य पदार्थों के नमूने लिए हैं। इन्हें जांच के लिए भोपाल स्थित राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

पनीर का नमूना लिया गया

प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और मानकों के अनुरूप होने की स्थिति स्पष्ट होगी। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी प्रकार अधिकारियों ने नानाखेड़ा स्थित ब्लिंकीट से गोरधन पनीर का भी नमूना लिया गया है। जिसे जांच के लिए भेजा गया है।

बता दें कि बुधवार को भी अधिकारियों ने आनंद नगर स्थित कृष्णा डेयरी से पनीर का नमूना लेकर वहां से 71 किलो पनीर जब्त किया गया है। इसके अलावा फव्वारा चौक स्थित फर्म राजेंद्र ट्रेडर्स की भी जांच कर 876 लीटर घी जब्त कर नमूने लिए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन से पहले MP में मिलावट का बड़ा खेल, 22 दिन में 44 हजार किलो दुग्ध उत्पाद जब्त; डिटर्जेंट समेत खतरनाक रसायन मिले



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *