भगवान महाकाल के दर्शन के लिए कतार में लगी महिला भीड़ में दबी, हाथ हुआ फ्रैक्चर


सोमवती अमावस्या पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए सोमवार को लाखों भक्त पहुंचे थे। दर्शन के लिए कतार में खड़ी एक महिला भीड़ में धक्के के …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 12:26:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 12:26:31 PM (IST)

भगवान महाकाल के दर्शन के लिए कतार में लगी महिला भीड़ में दबी, हाथ हुआ फ्रैक्चर
अस्पताल में भर्ती घायल महिला। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. सोमवती अमावस्या पर दर्शन करने खरगोन से स्वजन के साथ आई थी बुुजुर्ग महिला
  2. दर्शन के लिए कतार में खड़ी महिला भीड़ में धक्के के कारण गिर गई और गंभीर घायल हो गई
  3. उपचार के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके हाथ में फ्रैक्चर होने पर भर्ती किया गया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। सोमवती अमावस्या पर्व पर श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए सोमवार को लाखों भक्त पहुंचे थे। दर्शन के लिए कतार में खड़ी एक महिला भीड़ में धक्के के कारण गिर गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। उपचार के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया। जहां उसके हाथ में फ्रैक्चर होने पर भर्ती किया गया है।

कमलीबाई पत्नी मेहताब उम्र 60 वर्ष निवासी ग्राम गुलवाडिय़ा खरगोन अपने स्वजन व गांव के करीब 20 लोगों के साथ सोमवार को उज्जैन पहुंची थी। यहां सोमवती अमावस्या पर्व पर शिप्रा नदी में स्नान किया था। नदी में नहाने के बाद सभी लोग श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे।

लोगों ने उसे उठाया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा

जहां सभी दर्शन के लिए कतार में खड़े थे। जहां भीड़ अधिक होने व धक्का-मुक्की में कमलीबाई नीचे गिर गई थी। लोगों ने उसे उठाया और उपचार के लिए अस्पताल भेजा था। कमलीबाई की पोती दुर्गा ने बताया कि मंदिर में भीड़ बढऩे के कारण धक्के में उसकी दादी गिर गई और उनके ऊपर से ही कुछ लोग निकल गए। लोगों ने उन्हें बैरिकेड्स से बाहर निकालकर चरक अस्पताल पहुंचाया था। जहां डॉक्टर ने हाथ का एक्सरे किया तो उसमें हाथ की हडडी टूटना सामने आया है। कमलीबाई को उपचार के लिए चरक अस्पताल में भर्ती किया गया है।

महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या

उज्जैन: चिमनगंज थाना क्षेत्र के नागेश्वरधाम कालोनी निवासी विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि शिवानी पत्नी निहाल सूर्यवंशी उम्र 27 वर्ष निवासी नागेश्वरधाम कालोनी 11 जून को पारिवारिक विवाद के चलते अपने मायके आ गई थी। जिसके अगले ही दिन 12 जून को उसने जहर खा लिया था। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्वजन ने पुलिस को बताया कि मृतका शिवानी ने वर्ष 2021 में सेठी नगर निवासी निहाल से प्रेम विवाह किया था।उसका तीन वर्षीय बालक भी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल मर्ग कायम किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *