नोएडा से महाकाल दर्शन करने आए पति-पत्नी से फूल-प्रसाद बेचने वालों ने की मारपीट, महिला को चाकू मारा


उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने आए नोएडा के ट्रांसपोर्ट कारोबारी बलराम दीक्षित और उनकी पत्नी रितु पर फूल-प्रसाद बेचने वालों ने हमला कर…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 09:23:50 AM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 09:32:30 AM (IST)

नोएडा से महाकाल दर्शन करने आए पति-पत्नी से फूल-प्रसाद बेचने वालों ने की मारपीट, महिला को चाकू मारा
आरोपियों ने महिला के हाथ में चाकू मारा और गाड़ी के कांच भी फोड़ दिए।

HighLights

  1. कार खड़ी करने को लेकर हुआ विवाद, स्कार्पियो के कांच भी फोड़े
  2. उत्तर प्रदेश के नोएडा से महाकाल दर्शन करने आए थे दंपती
  3. उज्जैन पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने उत्तर प्रदेश के नोएडा से आए ट्रांसपोर्ट कारोबारी को फूल-प्रसाद बेचने वालों की गुंडागर्दी का सामना करना पड़ा। कार पार्किंग के नाम पर 500 रुपये नहीं देने पर उन्होंने ट्रांसपोर्ट कारोबारी के साथ मारपीट कर दी।

पति को बचाने आई पत्नी पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया गया। आरोपितों ने दंपती के स्कार्पियो वाहन के कांच भी फोड़ दिए। घटना के बाद महाकाल थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार बलराम पुत्र श्याम किशोर दीक्षित (31 वर्ष) निवासी एनसीआर सिटी, गिरधरपुर सुनारसी, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) उत्तर प्रदेश ट्रांसपोर्ट कारोबारी है। दीक्षित शनिवार को पत्नी रितु व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने उज्जैन आए थे। शनिवार रात करीब पौने 10 बजे चारधाम मंदिर के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर उनकी फूल प्रसाद बेचने वाले कमल प्रजापत और कालू कहार दोनों निवासी जयसिंहपुरा से कहासुनी हो गई।

बलराम दीक्षित का आरोप है कि दोनों ने पार्किंग के नाम पर 500 रुपये मांगे। रुपये देने से इन्कार करने पर आरोपितों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी रितु पर कालू कहार ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में रितु के हाथ में चोट आई।

कांच फोड़कर गाड़ी को नुकसान पहुंचाया

इसके बाद आरोपितों ने स्कार्पियो के कांच फोड़कर वाहन को भी नुकसान पहुंचाया। घायल महिला को उपचार के लिए चरक अस्पताल ले जाया गया। सूचना मिलने पर महाकाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कमल प्रजापत और कालू कहार के खिलाफ धारा 119(1), 115(2), 296(बी), 324(2), 351(3) एवं 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपियों पर गैर जमानती धाराओं में दर्ज किया केस

वारदात के बाद पुलिस ने घायल महिला का चरक अस्पताल में उपचार करवाया है। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि श्रद्धालुओं के साथ मारपीट करने व तोड़फोड़ करने वाले आरोपितों कमल प्रजापत व कालू दोनों निवासी जयसिंहपुरा को हफ्ता वसूली, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों पर होगी सख्त कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपियों के पुराने रिकॉर्ड भी हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *