क्लासरूम में छात्र ने सहपाठी पर नुकीली चीज से किया हमला, सीने में लगी चोट


व्यायामशाला की गली स्थित संत मीरा कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार सुबह कक्षा नौवीं के दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 08:18:14 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 08:18:14 AM (IST)

उज्जैन : क्लासरूम में छात्र ने सहपाठी पर नुकीली चीज से किया हमला, सीने में लगी चोट
विवाद के बाद आपस में भिडे़ छात्र। (एआई इमेज)

HighLights

  1. संत मीरा कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार सुबह कक्षा नौवीं के दो छात्रों के बीच विवाद हो गया
  2. इसी दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर नुकीली चीज से हमला कर दिया
  3. घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : व्यायामशाला की गली स्थित संत मीरा कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार सुबह कक्षा नौवीं के दो छात्रों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान एक छात्र ने दूसरे छात्र पर नुकीली चीज से हमला कर दिया। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। घायल छात्र को उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया गया। खाराकुआं थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह करीब 11 बजे स्कूल में लंच के दौरान कक्षा नौवी‍ं के शिक्षक क्लासरूम से बाहर आ गए थे। इसी दौरान कक्षा में पढ़ने वाले छात्र का दूसरे छात्र से विवाद हो गया। आरोप है कि एक छात्र ने दूसरे छात्र परनुकली चीज से हमला कर दिया था। जिससे छात्र घायल हो गया।

घटना के बाद नुकीली चीज मारने वाला छात्र क्लासरूम से भाग गया। शिक्षकों को जानकारी मिली तो वे तत्काल कक्षा में पहुंचे और घायल छात्र को उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया।

सूचना मिलने पर खाराकुआं थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। एएसआई अजय माथुर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद घायल छात्र के बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंचे थे।

छात्र ने पुलिस को बताया कि आरोपित द्वारा काफी समय से कक्षा में अपना प्रभाव जमाने के लिए उसे डराया-धमकाया जाता था। पूर्व में भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर मंगलवार को विवाद हुआ और उसने हमला कर दिया।

शिप्रा नदी में डूबने से युवक की मौत

उज्जैन: शिप्रा नदी में देर रात स्नान करने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो मौके पर मौजूद तैराकों ने तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। घटना महाकाल थाना क्षेत्र के रामघाट की है।

पुलिस के अनुसार काला पत्थर क्षेत्र में रहने वाला जय पुत्र राजू सिसोदिया 28 वर्ष लाइट का काम करता था। सोमवार रात करीब 11 बजे वह अपने पांच दोस्तों के साथ शिप्रा नदी में स्नान करने के लिए रामघाट पहुंचा था। नहाने के दौरान जय अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसके साथियों ने शोर मचाया तो घाट पर मौजूद तैराकों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की।

देर रात करीब दो बजे जय का शव नदी से बाहर निकाला जा सका। सूचना मिलने पर महाकाल थाना पुलिस और मृतक के स्वजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया।

देर रात नदी में नहाने पर पुलिस को संदेह

घटना देर रात नदी में स्नान के दौरान होने के कारण पुलिस को कुछ संदेह है। इसी के चलते पुलिस ने जय के साथ गए पांच युवकों को पूछताछ के लिए थाने पर बैठाया है। पुलिस का कहना है कि दोस्तों से पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक नदी में कैसे डूबा।

यह भी पढ़ें- आलीराजपुर हॉस्टल में छात्र की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला 11वीं का छात्र, सुसाइड नोट में लिखा- I Hate You Sir



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *