उज्जैन में होटल के बाहर खड़ी कार से श्रद्धालओं का लाखों का सामान चोरी, सीसीटीवी में गाड़ी के अंदर बैठा नजर आया चोर


महाकाल के दर्शन के लिए जम्मू से उज्जैन आए श्रद्धालुओं की कार से लाखों का सामान चोरी हो गया।

Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 08:42:51 AM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 08:45:00 AM (IST)

उज्जैन में होटल के बाहर खड़ी कार से श्रद्धालओं का लाखों का सामान चोरी, सीसीटीवी में गाड़ी के अंदर बैठा नजर आया चोर
सीसीटीवी में कार से सामान चोरी करते हुए नजर आ रहा आरोपी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। महाकाल मंदिर दर्शन के लिए जम्मू से उज्जैन आए श्रद्धालुओं की कार से लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार सुबह इंदौर गेट स्थित एक होटल के बाहर हुई। आरोपित की पूरी करतूत पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। महाकाल पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही है।

पुलिस के अनुसार जम्मू के रामपुरा निवासी वरुण पुत्र गोपाल कृष्ण शर्मा मीडियाकर्मी हैं। शर्मा अपनी मंगेतर गीतांजलि शर्मा, बुआ सुशीला शर्मा और गुरु साहिल शर्मा के साथ कार से बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। बुधवार सुबह करीब 11 बजे उनकी कार इंदौर गेट स्थित होटल के बाहर खड़ी थी।

25 कीमती चोले भी हुए चोरी

इसी दौरान एक अज्ञात युवक कार के पास पहुंचा और दरवाजा खोलकर अंदर रखा कीमती सामान लेकर फरार हो गया। फरियादी वरुण शर्मा ने बताया कि चोरी हुए सामान में गुरुजी के 25 कीमती चोले शामिल हैं, इसके अलावा एक लैपटाप, 15 हजार रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और सूटकेस चोरी हुआ है।

पांच मिनट तक कार में बैठा रहा

सीसीटीवी फुटेज में आरोपित वारदात के दौरान करीब पांच मिनट तक कार के भीतर बैठा दिखाई दे रहा है। इस दौरान उसने कार में रखे महंगे जूते भी पहन लिए और फिर आराम से सामान समेटकर मौके से निकल गया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में दर्ज हुई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपित की पहचान कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *