उज्जैन में मोबाइल पर बिना मैसेज व ओटीपी आए गायब हो गए 1.89 लाख रुपये


आशंका है कि एपीके फाइल पर क्लिक करने के कारण ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है। नानाखेड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तीन दिन में तीन मामले सामने आ चुके ह …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 11:36:28 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 11:36:28 AM (IST)

उज्जैन में मोबाइल पर बिना मैसेज व ओटीपी आए गायब हो गए 1.89 लाख रुपये
खाते से उड़ाए रुपये। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. नानाखेड़ा पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस
  2. क्रेडिट कार्ड के माध्यम से निकाली गई राशि
  3. आशंका है कि एपीके फाइल पर क्लिक करने के कारण ऑनलाइन धोखाधड़ी की गई है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मोबाइल पर बगैर मैसेज व ओटीपी आए बैंक खाते से 1.89 लाख रुपये गायब हाेने का मामला सामने आया है। क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रुपये निकाले गए हैं। आशंका है कि एपीके फाइल पर क्लिक करने के कारण आनलाइन धोखाधड़ी की गई है। नानाखेड़ा पुलिस मामले की जांच में जुटी है। तीन दिन में तीन मामले सामने आ चुके हैं। इनमें दो माधव नगर थाना क्षेत्र के हैं।

नानाखेड़ा टीआई नरेंद्र यादव ने बताया कि जितेंद्रसिंह पुत्र शिवसिंह उम्र 59 वर्ष निवासी महानंदा नगर ने साइबर सेल पर शिकायत की थी कि उसके क्रेडिट कार्ड से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 1.89 लाख रुपये किसी ने आनलाइन निकाल लिए हैं। जिसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। जितेंद्रसिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पास ना तो किसी व्यक्ति का फोन आया था ना ही उसने किसी को मैसेज अथवा ओटीपी बताया था। बावजूद इसके क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रुपये निकाले गए हैं। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

माधव नगर थाना क्षेत्र में भी दो ठगी

ऋषिनगर निवासी सुभाषचंद्र श्रीवास्तव उम्र 62 वर्ष सेवानिवृत्त शासकीय कर्मचारी हैं। 25 मई को श्रीवास्तव के बैंक खाते से दो बार में एक लाख रुपये कटने का मैसेज आया था। इसी प्रकार रुप किशोर गुप्ता उम्र 50 साल निवासी संतनगर निजी बैंक में काम करता है।

24 मई को गुप्ता ने इंटरनेट मीडिया फेसबुक के माध्यम से क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था। उसी दौरान अनजान मोबाइल नंबर से गुप्ता के मोबाइल पर एपीके फाइल का मैसेज आया था। जिस पर उसे क्लिक कर दिया था। इसके बाद संबंधित नंबर से काल आने पर फोन करने वाले कहे अनुसार गुप्त ने गूगल पर जाकर क्रेडिट कार्ड के लिए सर्च किया था। गुप्ता ने जैसे ही उसकी जानकारी दर्ज की थी उसके मोबाइल पर 1.03 लाख रुपये कटने का मैसेज आ गया था। दोनों मामलों में माधव नगर पुलिस केस दर्ज कर चुकी है।

एपीके फाइल ना करें इंस्टाल

साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि मैसेज, ओटीपी नहीं आ रहे हैं और बैंक खाते से रुपये कट रहे हैं, ऐसे मामलों में कुछ समय पूर्व मोबाइल पर आरटीओ चालान, यातायात चालान अथवा शादी के निमंत्रण की एपीके फाइल अपने मोबाइल में इंस्टाल कर ली होगी। जिसके कारण साइबर ठगों को उनके बैंक खातों से संबंधित जानकारी मिल गई और बैंक खातों से रुपये गायब हो गए। लोग किसी भी प्रकार की एपीके फाइल इंस्टाल ना करें।

डिजिटल अरेस्ट कर 1.25 करोड़ की ठगी करने वाला मुख्य आरोपित हरियाणा से गिरफ्तार



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *