इंदौर वनडे से पहले महाकाल की शरण में विराट कोहली, भस्म आरती में हुए शामिल


भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली शनिवार सुबह महाकालेश्वर मंदिर के दरबार में पहुंचे। उन्होंने ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली भस्म …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 17 Jan 2026 07:52:02 AM (IST)Updated Date: Sat, 17 Jan 2026 07:52:02 AM (IST)

इंदौर वनडे से पहले महाकाल की शरण में विराट कोहली, भस्म आरती में हुए शामिल
महाकाल की शरण में विराट कोहली

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली(Virat Kohli) शनिवार 17 जनवरी की सुबह उज्जैन में स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) पहुंचे। उन्होंने ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। भारत और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे 18 जनवरी को होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा, जिसके लिए भारतीय टीम इंदौर पहुंच चुकी है।

महाकाल के रंग में रंगे नजर आए कोहली

शनिवार सुबह कोहली और कुलदीप यादव करीब चार बजे भस्म आरती में पहुंचे। उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर आरती देखी। इस दौरान दोनों खिलाड़ी महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए और जाप करते दिखाई दिए। कोहली ने माथे पर चंदन का त्रिपुंड लगाया हुआ था। आरती और पूजा के बाद दोनों ने भगवान महाकाल के देहरी से दर्शन किए।

आपको बता दें कि विराट कोहली इससे पहले भी महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। मार्च 2023 में उन्होंने पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ महाकाल के दर्शन किए थे।

गौतम गंभीर और केएल राहुल ने भी किए दर्शन

शुक्रवार को होने वाले मैच से पहले भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल और टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर भी महाकाल के दरबार पहुंचे थे। केएल राहुल ने महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ नंदी की भी पूजा की।

16 जनवरी को गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक सुबह करीब चार बजे महाकाल मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए। दोनों करीब दो घंटे तक मंदिर परिसर में रुके और टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें- उज्जैन में आज से शुरू होगा श्रीमहाकाल महोत्सव, 2100 वर्ष पुरानी परंपरा का पुनरुत्थान, शंकर महादेवन देंगे प्रस्तुति



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *