महाकाल की सवारी के चलते हर सोमवार स्कूल बंद, अब रविवार को लगेंगी कक्षाएं


महाकाल की सावन सवारियों के दौरान भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए उज्जैन में 3 से 31 अगस्त तक सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे, रविवार को नियमित कक्षाए…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 24 Jul 2026 08:29:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 24 Jul 2026 08:29:16 PM (IST)

Mahakal Sawari 2026: महाकाल की सवारी के चलते हर सोमवार स्कूल बंद, अब रविवार को लगेंगी कक्षाएं
महाकाल की सवारी के चलते स्कूल का टाइमटेबल बदला। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. तीन अगस्त से हर सोमवार उज्जैन के स्कूल बंद रहेंगे।
  2. रविवार को नियमित समयानुसार सभी स्कूलों में कक्षाएं संचालित होंगी।
  3. महाकाल सवारी के कारण प्रशासन ने बदली स्कूल व्यवस्था पूरी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। भगवान महाकाल की सवारियों के दौरान शहर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और यातायात व्यवस्था को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा उज्जैन शहर के स्कूलों के संचालन में बदलाव किया जाएगा। इसके तहत 3 अगस्त से 31 अगस्त तक शहर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में प्रत्येक सोमवार को अवकाश रहेगा। इसकी भरपाई के लिए एक दिन पहले रविवार को नियमित रूप से स्कूलों में कक्षाएं संचालित की जाएंगी।

सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है। इस वर्ष भगवान महाकाल की कुल छह सवारियां निकाली जाएंगी। सावन माह में पहली सवारी 3 अगस्त, दूसरी 10 अगस्त, तीसरी 17 अगस्त और चौथी सवारी 24 अगस्त को निकलेगी। इसके बाद भादौ माह में 31 अगस्त को पांचवीं सवारी और 7 सितंबर को भगवान महाकाल की राजसी (शाही) सवारी निकाली जाएगी।

श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के चलते बदला टाइमटेबल

  • सावन सवारी के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है। सवारी मार्ग पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्शन के कारण शहर में कई स्थानों पर यातायात का दबाव भी बढ़ जाता है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों और अभिभावकों की सुविधा तथा यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन का यह वैकल्पिक कार्यक्रम तय किया है।
  • प्रशासन के निर्णय के अनुसार 31 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे, जबकि रविवार को नियमित कक्षाएं संचालित की जाएंगी। यह व्यवस्था फिलहाल केवल उज्जैन शहर क्षेत्र के सरकारी और निजी स्कूलों पर लागू होगी। स्कूलों को रविवार को निर्धारित समय के अनुसार कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए जाएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *