भगवान नागचंद्रेश्वर के शीघ्र दर्शन के लिए महाकाल मंदिर की वेबसाइट पर 300 रुपये शुल्क में हो रही ऑनलाइन बुकिंग


विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 17 अगस्त को भगवान नागचंद्रेश्वर के शीघ्र दर्शन के लिए बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 12 बजे से शीघ्र दर्श…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 07:51:00 AM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 07:51:00 AM (IST)

भगवान नागचंद्रेश्वर के शीघ्र दर्शन के लिए महाकाल मंदिर की वेबसाइट पर 300 रुपये शुल्क में हो रही ऑनलाइन बुकिंग
भगवान नागचंद्रेश्वर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भगवान नागचंद्रेश्वर के शीघ्र दर्शन के लिए बुधवार रात 12 बजे से शीघ्र दर्शन की बुकिंग शुरू हो गई है
  2. पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जा रही है अग्रिम बुकिंग
  3. भक्तों को स्लॉट अनुसार भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कराए जाएंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में 17 अगस्त को भगवान नागचंद्रेश्वर के शीघ्र दर्शन के लिए बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात 12 बजे से शीघ्र दर्शन की बुकिंग शुरू हो गई है। भक्त मंदिर की वेबसाइट https://www.shrimahakaleshwar.mp.gov.in/ से 300 रुपये शुल्क में बुकिंग करा सकते हैं। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर की जा रही अग्रिम बुकिंग में भक्तों को स्लॉट अनुसार भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन कराए जाएंगे। जल्दी बुकिंग कराने वाले भक्तों का नंबर पहले आएगा।

मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया इस बार नागपंचमी श्रावण के तीसरे सोमवार के संयोग में आ रही है। ऐसे में भगवान महाकाल व नागचंद्रेश्वर के लिए दर्शन की पृथक व्यवस्था रहेगी। भक्त भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए आनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। नागचंद्रेश्वर के शीघ्र दर्शन की टिकट 300 रुपये की है।

बुधवार -गुरुवार की रात से टिकट की बिक्री शुरू कर दी गई है। टिकट की बिक्री 17 अगस्त तक खुली रहेगी। दर्शनार्थी लगातार टिकट बुक कर सकते हैं। नागपंचमी पर भगवान महाकाल के दर्शन भी सामान्य व शीघ्र दर्शन टिकट के आधार पर होंगे। मंदिर प्रशासन ने दोनों मंदिरों में प्रवेश के लिए सुगम दर्शन के इंतजाम किए हैं। बुधवार को इसके लिए अधिकारियों के साथ स्थल निरीक्षण भी किया गया है।

नागपंचमी पर ऐसी रहेगी दर्शन व्यवस्था

श्री नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन व्यवस्था

  • सामान्य दर्शन: नागचंद्रेश्वर के दर्शन करने वाले सामान्य श्रद्धालुओं को कर्कराज से प्रवेश दिया जाएगा। श्रद्धालु भील समाज धर्मशाला, गोंड मोहल्ला, चारधाम, हरसिद्धि चौराहा एवं बड़ा गणेश होते हुए प्रवेश द्वार क्रमांक-4 से मंदिर परिसर में प्रवेश करेंगे। इसके बाद विश्रामधाम होते हुए श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन करेंगे तथा प्रीपेड बूथ से बाहर निकलेंगे। निकासी के पश्चात श्रद्धालु 24 खंबा रोड से होते हुए पुनः कर्कराज की ओर जाएंगे।
  • शीघ्र दर्शन: भगवान नागचंद्रेश्वर के शीघ्र दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का प्रवेश हरसिद्धि पाल की ओर से निर्धारित किया गया है। श्रद्धालु बड़ा गणेश मार्ग से होते हुए प्रवेश द्वार क्रमांक-5 से प्रवेश करेंगे और विश्रामधाम होते हुए श्री नागचंद्रेश्वर भगवान के दर्शन करेंगे। दर्शन उपरांत प्रीपेड बूथ से निकासी कर 24 खंबा रोड होते हुए पुनः हरसिद्धि पाल की ओर जाएंगे।
  • श्री महाकालेश्वर मंदिर दर्शन व्यवस्था

    • सामान्य दर्शन: श्री महाकालेश्वर भगवान के सामान्य दर्शन हेतु श्रद्धालुओं का प्रवेश त्रिवेणी संग्रहालय स्थित त्रिवेणी प्रवेश द्वार से रहेगा। श्रद्धालु नंदी द्वार होते हुए मानसरोवर फैसिलिटी, गणेश मंडप एवं कार्तिक मंडप से दर्शन मार्ग पर आगे बढ़ेंगे। दर्शन उपरांत एम्बुलेंस गेट से निकासी करते हुए पिनाकी द्वार से बाहर जाएंगे।
    • शीघ्र दर्शन: श्री महाकालेश्वर मंदिर में शीघ्र दर्शन व्यवस्था के अंतर्गत श्रद्धालुओं का प्रवेश नीलकंठ द्वार से निर्धारित किया गया है।

    यह भी पढ़ें- 23 साल बाद सावन में बन रहा दुर्लभ महासंयोग, सोमवती नागपंचमी पर शिव भक्तों पर बरसेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा



    Source link

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *