उज्जैन में सीवरेज चैंबर में फंसे तीन कर्मचारियों को निकाला, एक की अस्पताल में हुई मौत


जानकारी के अनुसार बारिश के कारण क्षेत्र में जलभराव होने पर सीवरेज चैंबर की सफाई के लिए कर्मचारी पहुंचे थे। सफाई के दौरान एक कर्मचारी चैंबर में गिर गया…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 07 Jul 2026 02:16:35 PM (IST)Updated Date: Tue, 07 Jul 2026 02:16:35 PM (IST)

उज्जैन में सीवरेज चैंबर में फंसे तीन कर्मचारियों को निकाला, एक की अस्पताल में हुई मौत
रेस्क्यू करती प्रशासन की टीम। (वीडिय ग्रैब)

HighLights

  1. पिपली नाका क्षेत्र में मंगलवार को सीवरेज चैंबर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया
  2. चैंबर में उतरे तीन कर्मचारी जहरीली गैस और दम घुटने के कारण उसमें फंस गए
  3. पुलिस और नगर निगम के अमले ने तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। पिपली नाका क्षेत्र में मंगलवार को सीवरेज चैंबर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। चैंबर में उतरे तीन कर्मचारी जहरीली गैस और दम घुटने के कारण उसमें फंस गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम का अमला मौके पर पहुंचा तथा तीनों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक कर्मचारी की मौत हो गई। जबकि दो अन्य कर्मचारियों का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार बारिश के कारण क्षेत्र में जलभराव होने पर सीवरेज चैंबर की सफाई के लिए कर्मचारी पहुंचे थे। सफाई के दौरान एक कर्मचारी चैंबर में गिर गया। उसे बचाने के लिए दो अन्य कर्मचारी भी नीचे उतर गए, लेकिन तीनों ही अंदर फंस गए।

इसी दौरान वहां से गुजर रहे पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने भीड़ देखकर वाहन रुकवाया और स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने तत्काल वायरलेस सेट के माध्यम से पुलिस बल एवं नगर निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाया। पुलिसकर्मियों ने जोखिम उठाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों कर्मचारियों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में उपचार के दौरान कर्मचारी अशोक मिश्रा की मौत हो गई। वहीं गोपाल और रमेश नामक कर्मचारियों का उपचार जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों कर्मचारी सीवरेज चैंबर में जेटिंग मशीन लगाने और सफाई कार्य के लिए उतरे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, जेब से मिला शराब का क्वार्टर

उज्जैन: आगर रोड स्थित इंदिरा नगर के समीप पेट्रोल पंप के पास सोमवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव नाले में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली थी कि पेट्रोल पंप के पास नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 40 से 45 वर्ष के बीच बताई जा रही है। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से शराब का क्वार्टर और पाउच मिले हैं। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे की हालत में नाले में गिर गया होगा। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मृतक की पहचान करने के प्रयास में जुटी है तथा आसपास के थाना क्षेत्रों में भी सूचना भेजी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *