MP News: उज्जैन में बड़ा हादसा, गहरे तालाब में गिरी सरपंच की स्कॉर्पियो, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


Ujjain Accident News: नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम कचनारिया में सोमवार शाम को हादसा हो गया। गांव का सरपंच एसयूवी वाहन सहित सड़क किनारे बने तालाब में गिर गया। ग्रामीणों ने वाहन गिरते देखकर पुलिस को सूचना दी। होमगार्ड के गोताखोर, ग्रामीण व पुलिस देर शाम तक सर्चिंग में जुटे रहे।

Publish Date: Tue, 25 Nov 2025 04:15:12 PM (IST)

Updated Date: Tue, 25 Nov 2025 04:15:12 PM (IST)

MP News: उज्जैन में बड़ा हादसा, गहरे तालाब में गिरी सरपंच की स्कॉर्पियो, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
गहरे तालाब में गिरी सरपंच की स्कॉर्पियो, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

HighLights

  1. नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम कचनारिया में सोमवार शाम को हादसा हुआ।
  2. गहरे तालाब में गिरी सरपंच की स्कॉर्पियो, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
  3. टीआइ मंडलोई का कहना है कि वाहन काफी गहराई में फंसा हुआ है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम कचनारिया में सोमवार शाम को हादसा हो गया। गांव का सरपंच (Ujjain Sarpanch Accident) एसयूवी वाहन सहित सड़क किनारे बने तालाब में गिर गया। ग्रामीणों ने वाहन गिरते देखकर पुलिस को सूचना दी। होमगार्ड के गोताखोर, ग्रामीण व पुलिस देर शाम तक सर्चिंग में जुटे रहे। तालाब की गहराई में वाहन मिल गया, मगर उसे निकालने में खासी मशक्कत की गई।

नरवर थाना प्रभारी बल्लूसिंह मंडलाई ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम कचनारिया में ऋतुराजसिंह झाला सरपंच हैं। सोमवार को सरपंच झाला अपने एसयूवी वाहन से गांव से गुजर रहे थे। उसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर सीधे तालाब में गिर गया। ग्रामीणों ने वाहन गिरते देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने अपने स्तर पर भी सरपंच को निकालने का प्रयास किया। मगर वाहन गहराई में चला गया था।

सूचना मिलने पर टीआइ मंडलोई्, पुलिस बल व एसडीआरएफ व अन्य लोग पहुंचे और क्रेन व अन्य उपकरणों के साथ सर्चिंग अभियान चलाया। देर शाम तक वाहन तालाब से नहीं निकाला जा सका था। टीआइ मंडलोई का कहना है कि वाहन काफी गहराई में फंसा हुआ है। इस कारण उसे निकालने में परेशानी आ रही है। आशंका है कि वाहन में ही सरपंच भी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *