संत लोग आश्रम में ही बुला लेते हैं पार्लर, करवाते हैं मैनिक्योर-पेडिक्योर, साध्वी हर्षानंद ने उज्जैन में कहा
साध्वी ने संतों को चुनौती दी कि कोई ऐसा संत हो, जो उन्हें शत प्रतिशत सुरक्षा के गारंटी के साथ अपने आश्रम में रखे तो वह उस आश्रम को अपना ठिकाना बना सकत…और पढ़ें

HighLights
- हर्षानंद गिरि ने संतों को लेकर टिप्पणी की।
- आज संतों के खुद के बड़े-बड़े आश्रम हैं।
- वहां क्या होता है, रहकर देख सकते हैं।
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। आजकल संत आश्रम में ही पार्लर बुला लेते हैं और मैनिक्योर-पेडिक्योर करवा रहे हैं। जहां लक्ष्मी, नारायण की पूजा होती है, वहां हम भी सुंदर रह सकते हैं। मॉडल से साध्वी बनी हर्षा रिछारिया उर्फ साध्वी हर्षानंद गिरि ने गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन पहुंचने पर यह बात कही।
साध्वी हर्षानंद का कहना है कि संन्यास लेने के बाद कई संतों ने उन पर मेकअप कर प्रवचन देने के आरोप लगाए, जबकि मैं ऐसा नहीं करती।
हर्षानंद गिरि ने संतों को लेकर टिप्पणी की कि आज संतों के खुद के बड़े-बड़े आश्रम हैं। वहां क्या होता है, यह सब वहां रहकर देख सकते हैं।
साध्वी ने संतों को चुनौती दी कि कोई ऐसा संत हो, जो उन्हें शत प्रतिशत सुरक्षा के गारंटी के साथ अपने आश्रम में रखे तो वह उस आश्रम को अपना ठिकाना बना सकती हैं। मैं आज भी अपने माता-पिता के घर जाती हूं। वह जगह ज्यादा सुरक्षित हैं।