भाजपा प्रदेश कार्यसमिति में उज्जैन से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित 7 लोगों को किया शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उज्जैन के वासु केसवानी को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, जगदीश अग्रवाल को स्थायी आमंत्रित सदस्य, धनंजय शर्मा, विवे…और पढ़ें

HighLights
- समिति में स्थाई आमंत्रित सदस्य डॉ. सत्यनारायण जटिया व जगदीश अग्रवाल को बनाया
- उज्जैन से एक अन्य सदस्य के रूप में वरिष्ठ नेता वासु केसवानी को समिति में शामिल किया है
- समिति में स्थाई आमंत्रित सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया और जगदीश अग्रवाल को जगह दी गई है
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का विस्तार किया गया। इसमें उज्जैन के 5 पदाधिकारियों को शामिल किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उज्जैन के वासु केसवानी को प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, जगदीश अग्रवाल को स्थायी आमंत्रित सदस्य, धनंजय शर्मा, विवेक जोशी और प्रभुलाल जाटवा को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। भाजपा संगठन ने संगठनात्मक कार्यों में गति लाने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए यह नियुक्तियां की है।
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। खास बात यह है कि पहली बार संगठन ने समिति का आकार छोटा रखा है। मंगलवार को प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल द्वारा जारी सूची में प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य के रूप में उज्जैन से सीएम डॉ. मोहन यादव सहित 7 लोगों के नाम हैं।
वरिष्ठ नेता वासु केसवानी को समिति में शामिल किया है
उज्जैन से एक अन्य सदस्य के रूप में वरिष्ठ नेता वासु केसवानी को समिति में शामिल किया है। इनके अलावा समिति में स्थाई आमंत्रित सदस्यों में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यनारायण जटिया और जगदीश अग्रवाल को जगह दी गई है। चूंकि उक्त नियुक्ति पत्र में सभी जिला प्रभारी को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया है। ऐसे में विवेक जोशी, धनंजय शर्मा और प्रभुलाल जाटवा भी इस समिति में स्थान पा गए हैं। जोशी रतलाम, शर्मा देवास व जाटवा शाजापुर के जिला प्रभारी हैं। खंडेलवाल ने नियुक्ति क्रमशः 106 और 41 लोगों की दो सूची जारी की है।
टीम में शर्मा सबसे कम उम्र के सदस्य
इस प्रदेश कार्यसमिति में शासन के लगभग अधिकांश मंत्री व प्रदेश के बड़े व वरिष्ठ नेता शामिल हैं। इस टीम में सबसे कम उम्र के उज्जैन के धनंजय शर्मा हैं। संगठन ने उन्हें देवास जिले के प्रभारी जिम्मेदारी सौंप रखी है। इस नाते अब वे प्रदेश कार्य समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य हो गए हैं।
पद की जिम्मेदारियां
पहले भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में 300 से 500 तक पदाधिकारी शामिल किए जाते रहे हैं। अक्सर ऐसा भी होता रहा है कि समिति में शामिल होने से जो लोग छूट जाया करते थे, उनकी इक्का-दुक्का लोगों की नियुक्ति बाद में भी होती रहती रही है।
पहली बार ऐसा हुआ है कि निर्धारित दायरे में व सीमित संख्या के लोग समिति में शामिल किए गए हैं। इस समिति का मुख्य कार्य समय-समय पर प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधि-अभियान व कार्यक्रमों का प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करवाना रहता है। इसके लिए समिति में शामिल लोगों को मुख्य रूप से लक्ष्य दिए जाते हैं। उनकी जिम्मेदारी होती है कि वे उसे अपने क्षेत्र में पूरा करें।
11 महीने बाद बनी 106 नेताओं की ‘टीम हेमंत’, एक मुस्लिम समेत 33% महिलाओं को जगह, देखें पूरी लिस्ट