आयुर्वेद की डिग्री थी, एलोपैथी से कर रहा था इलाज, इंटरनेट मीडिया पर भी कर रहा था उपचार


खरसौद कला में संचालित वेदांता अस्पताल के डा. संदीप यादव के पास आयुर्वेदिक डिग्री है, जबकि वे एलोपैथिक इलाज कर रहे थे। अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी हु …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 11:58:13 AM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 11:58:13 AM (IST)

आयुर्वेद की डिग्री थी, एलोपैथी से कर रहा था इलाज, इंटरनेट मीडिया पर भी कर रहा था उपचार
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया अस्पताल सील। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 12 अस्पतालों व क्लीनिकों पर की कार्रवाई
  2. स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल सील किया, जाते ही फिर खोला
  3. अस्पताल में बड़ी मात्रा में अमानक दवाएं भी मिली

नईदुनिया प्रतिनिधि, बड़नगर-उज्जैन। जिले के खरसौदकलां में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक अस्पताल में गड़बड़ी मिलने पर उसे सील कर दिय। अधिकारियों के जाते ही संचालक ने उसे फिर से खोल लिया। सूचना पर टीम फिर पहुंची तो संचालक प्रशासनिक अधिकारी के कहने पर अस्पताल खोलना बता रहा था।

डॉक्टर के पास आयुर्वेद की डिग्री थी, वह एलोपैथी इलाज कर रहा था। खास बात यह है कि इंटरनेट मीडिया फेसबुक व इंस्टाग्राम पर भी वह इलाज कर रहा था। जांच के दौरान अस्पताल में बड़ी मात्रा में अमानक दवाएं भी मिली है। अस्पताल को फिर से सील कर दिया गया है। इसके अलावा 11 अन्य अस्पतालों व क्लीनिकों पर भी कार्रवाई की गई है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार शाम को बड़नगर तहसील में एक दर्जन से अधिक अस्पतालों व क्लीनिक ी की जांच की थी। जांच टीम में शामिल डा. विक्रम रघुवंशी ने बताया कि खरसौद कला में संचालित वेदांता अस्पताल के डा. संदीप यादव के पास आयुर्वेदिक डिग्री है, जबकि वे एलोपैथिक इलाज कर रहे थे। अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि डाक्टर इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म के जरिए भी मरीजों को इलाज संबंधी सलाह दे रहे थे। अस्पताल से बड़ी मात्रा में अमानक दवाइयां भी बरामद की गई है।

टीम ने इन संस्थानों पर भी की कार्रवाई

अधिकारियों ने आरोग्यम क्लीनिक ग्राम खरसौद खुर्द, वेदांता अस्पताल खरसौदकलां, देवकमल पाली क्लीनिक, विशेष पैथोलाजी खरसौद कलां, जय अंबे पाली क्लीनिक, सिसोदिया क्लीनिक चिरोलाकला, संजीवनी अस्पताल रुनिजा, बड़नगर के चंद्रशेखर आजाद चौक स्थित सरोज मेडिकल स्टोर, डा. दीपांकर क्लीनिक, व्यास कालोनी स्थित महाकाल क्लीनिक और माली मोहल्ला स्थित आरोग्य क्लीनिक को सील किया गया।कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम में डा. सोमेश प्रदीप, डा. विक्रम रघुवंशी, मेडिकल आफिसर सुयश श्रीवास्तव और विकास राजपूत शामिल रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *