बिश्नोई गैंग का गुर्गा राजपाल फैलाना चाहता था दहशत, बड़े ठेकों के लिए बनाया था प्लान, पुलिस ने खंगाला घर


लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े राजपाल को साथ लेकर कसरावद पुलिस गांव रतन्याखेड़ी में घर की तलाशी लेने पहुंची। हालांकि यहां पुलिस को कुछ नहीं मिला। आरोपित …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 10 Apr 2026 10:58:52 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Apr 2026 11:25:52 PM (IST)

बिश्नोई गैंग का गुर्गा राजपाल फैलाना चाहता था दहशत, बड़े ठेकों के लिए बनाया था प्लान, पुलिस ने खंगाला घर
रतन्याखेड़ी में आरोपित के घर तलाशी लेती पुलिस।

HighLights

  1. उज्जैन में राजपाल बिश्नोई की रिमांड में खुले कई राज
  2. शहर में डर फैलाकर लेना चाहता था बड़े सरकारी ठेके
  3. कसरावद पुलिस ने रतन्याखेड़ी स्थित घर में मारा छापा

नईदुनिया न्यूज, उज्जैन। लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े राजपाल को साथ लेकर कसरावद पुलिस गांव रतन्याखेड़ी में घर की तलाशी लेने पहुंची। हालांकि यहां पुलिस को कुछ नहीं मिला। आरोपित गिरोह का सक्रिय सदस्य है। आठ दिन के रिमांड के दौरान उसने पुलिस के सामने कई राज खोले। स्थानीय जिन लोगों से संबंध थे, उन पर भी पुलिस नजर रखे हुए हैं। यह बात भी सामने आई है कि राजपाल शहर में भय बनाकर बड़े ठेके लेने की कोशिश में था।

रिमांड के दौरान हथियार और वाहन बरामद

कुख्यात गैंग लारेंस बिश्नोई से जुड़े राजपाल ने खरगोन जिले के कसरावद में एक व्यापारी से फिरौती मांगने को लेकर फायर करने के मामले में पुलिस के सामने समर्पण किया था। कसरावद पुलिस आरोपित राजपाल को लेकर गई थी। न्यायालय में पेश करने के बाद पांच दिन का रिमांड मांगा था। इसके चलते आरोपित ने बताया कि फरारी उसने महिदपुर में विष्णु के यहां काटी थी। पुलिस ने वहां से वाहन, रिवाल्वर व जिंदा कारतूस जब्त किए थे।

तलाशी अभियान और गिरफ्तारी का सिलसिला

पूछताछ के लिए तीन दिन का और रिमांड न्यायालय ने दिया था। इसके चलते आरोपित गांव रतन्याखेड़ी स्थित घर का सर्च वारंट लेकर कसरावद पुलिस शुक्रवार को पहुंची। कुछ नहीं मिलने की बात पुलिस ने कही। पुलिस के अनुसार राजपाल बिश्नोई गिरोह का विश्वसनीय सदस्य है। पूछताछ के दौरान कई मामलों की जानकारी पुलिस को दी है। शनिवार को राजपाल का रिमांड खत्म हो जाएगा। पुलिस रिमांड नहीं मांगेगी तो जेल जा सकता है। मामले में पुलिस ने 19 आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसमें राजपाल का साथी योगेश भाटी को भी कसरावद पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें- मूक-बधिर दुष्कर्म पीड़िता को कोर्ट ने दी 19 हफ्ते के गर्भ को गिराने की मंजूरी, भिंड का है मामला

भय फैलाकर बड़े ठेके लेने की थी योजना

पुलिस के अनुसार आरोपित राजपाल ने गिरफ्तारी के पूर्व जो वीडियो जारी किया था, उसका मकसद शहर के लोगों पर डर बनाना व सौर ऊर्जा की चक्की के ठेकों व अन्य बड़े ठेके लेने के प्रयास का भी एक हिस्सा था। राजपाल ने उज्जैन व एक इंदौर के दो लोगों को व्यापारी पर फायर करने के लिए भेजा था। दो और लोगों को उसकी रैकी करने के लिए भेजा था। तीसरे रतलाम व एक और जगह के व्यक्ति को भेजकर व्यापारी पर फायर कराए थे। एसआइटी व एटीएस जांच करेगी, तब बड़े मामले का पर्दाफाश होगा।

सर्च वारंट के तहत आरोपित राजपाल के घर की तलाशी लेने आए थे। वहां कुछ नहीं मिला है। मामले में जांच चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही खुलासे होंगे।- राजेंद्र बरमन, थाना प्रभारी, कसरावद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *