भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किए बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन, हर मैच में जीत के लिए की प्रार्थना


भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्री चरणी सहित अन्य खिलाड़‍ियों और कोचिंग टीम के सदस्यों ने बुधवार तड़के 4 बजे भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए।

Publish Date: Wed, 15 Oct 2025 09:21:27 AM (IST)

Updated Date: Wed, 15 Oct 2025 09:52:45 AM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने किए बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन, हर मैच में जीत के लिए की प्रार्थना
भस्म आरती के दौरान नंदी हॉल में बैठी भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सभी सदस्य।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी आज बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंची। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, श्री चरणी सहित अन्य खिलाड़‍ियों और कोचिंग टीम के सदस्यों ने बुधवार तड़के 4 बजे भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए।

बता दें दो दिन पहले ही भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन करने आए थे। उन्होंने एशिया कप में भारत की जीत तथा पूरी सीरीज में भारतीय टीम के दमदार प्रदर्शन के लिए भगवान महाकाल के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की थी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम भी इन दिनों विश्व मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर रही है। सभी में हर मैच में अच्छे प्रदर्शन और जीत के लिए प्रार्थना की।

naidunia_image

भस्म आरती दर्शन का है विशेष महत्व

भगवान महाकाल की भस्म आरती दर्शन के लिए विदेश भी लोग उज्जैन पहुंचते हैं। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में केवल महाकाल मंदिर में ही ये आरती की जाती है। अल-सुबह होने वाली भस्म आरती में भगवान महाकाल को भस्म से स्नान करावाया जाता है। इसके साथ ही पुजारियों द्वारा आरती की जाती है। इसके साथ ही मंदिर में भगवान के दर्शन का सिलसिला शुरू हो जाता है। इसके बाद से रात को होने वाली शयन आरती तक चलता है।

मंगलवार तड़के भस्म आरती में विवाद हुआ

जानकारी अनुसार मंगलवार तड़के भस्म आरती में विवाद हुआ। बताया जाता है कुछ श्रद्धालु जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं, अपने साथ हुए व्यवहार से नाराज नजर आए। उन्होंने व्यवस्था के प्रति आक्रोश व्यक्त किया। हालांकि समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। बताया जाता है महिला मंदिर प्रशासन में शिकायत भी दर्ज कराना चाहती थी। मामला मंदिर प्रशासन के संज्ञान में आया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *