12 साल के बच्चे ने घुमा दी ट्रैक्टर की चाबी, स्टार्ट हुआ और 7 लोगों सहित नदी में डूब गया; MP के उज्जैन में हादसा
मध्य प्रदेश में उज्जैन जिले के बड़नगर में गुरुवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली चंबल नदी में गिरने की घटना सामने आई है। इस हादसे में ट्रॉली में बैठे 7 लोग नदी में डूबने लगे, जिसमें से 6 की जान बचा ली गई। हादसे में एक व्यक्ति अब भी लापता है। उनकी तलाश की जा रही है।
Publish Date: Thu, 02 Oct 2025 02:30:12 PM (IST)
Updated Date: Thu, 02 Oct 2025 03:04:22 PM (IST)

HighLights
- ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर देवी प्रतिमा विजर्सन के लिए गए थे।
- उज्जैन जिले में इंगोरिया के चंबल नदी में हुआ हादसा।
- नदी में लापता व्यक्ति की तलाश में एसडीआरएफ की टीम जुटी।
नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। उज्जैन जिले में इंगोरिया के पास देवी प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक ट्रैक्टर ट्राली चंबल नदी में गिर गई। हादसे में 8 लोग पानी में डूब गए। इनमें से 7 लोगों को बचा लिया गया और एक लापता है। घायल 4 लोगों को गौतमपुरा अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने बताया कि इंगोरिया के पास कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्राली में देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। वहां एक 12 वर्ष के बच्चे ने गलती से ट्रैक्टर की चाबी घुमा दी।
इससे ट्रैक्टर चालू हो गया और आगे बढ़ गया, जिससे ट्रैक्टर नदी में गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर में सवार लोग भी पानी में गिर गए। तत्काल 7 लोगों को बचा लिया गया। एक व्यक्ति का लापता बताया जा रहा है, जिसकी खोजबीन जारी है। पुलिस और एसडीईआरएफ की टीमें स्थानीय लोगों के साथ बचाव अभियान में जुटी हुई है। 4 घायलों को गौतमपुरा अस्पताल ले जाया गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे में घायल हुए कुछ लोगों को इलाज के लिए गौतमपुरा अस्पताल भेजा गया है। तीन लापता लोगों की तलाश के लिए एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद ली जा रही है।
जानकारी के मुताबिक इंगोरिया के पास ये लोग देवी प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी हुई थी, इसी दौरान एक बच्चे ने ट्रैक्टर की चाबी घुमाकर उसे स्टार्ट कर लिया। इसके बाद ट्रैक्टर दौड़ पर और ट्राली सहित नदी में डूब गया।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए नईदुनिया के साथ।