₹5 लाख लेकर करना चाहता था बेटी की शादी, मना करने पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, महाकाल मंदिर के सामने की घटना


श्री महाकालेश्वर मंदिर के सामने एक पिता ने अपनी पुत्री को चाकू मार दिया। आरोपित अपनी पुत्री का विवाह 5 लाख रुपये लेकर कराना चाहता है, जबकि उसकी पत्नी …और पढ़ें

Publish Date: Fri, 06 Mar 2026 10:52:17 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Mar 2026 10:52:17 PM (IST)

₹5 लाख लेकर करना चाहता था बेटी की शादी, मना करने पर किए चाकू से ताबड़तोड़ वार, महाकाल मंदिर के सामने की घटना
बेटी पर पिता ने किया जानलेवा हमला। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. बेटी पर पिता ने किया जानलेवा हमला
  2. लालच में बेटी को सरेराह मारा चाकू
  3. महाकाल मंदिर के सामने की घटना

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर के सामने शुक्रवार सुबह एक पिता ने अपनी पुत्री को चाकू मार दिया। लोगों ने युवती को बचाया और उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया। आरोपित अपनी पुत्री का विवाह पांच लाख रुपये लेकर कराना चाहता है, जबकि उसकी पत्नी ने इससे इनकार कर दिया। आरोपित 16 वर्ष पूर्व पत्नी व बच्चों को छोड़कर चला गया था।

मंदिर के गेट नंबर 1 के सामने हुई वारदात

महाकाल पुलिस ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के बाहर गेट नंबर 1 के सामने रुद्राक्ष की माला और अन्य धार्मिक सामग्री बेचने वाली लड़की पर उसके पिता वरसना ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपित पिता ने पुत्री पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए थे, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने युवती को बचाया, इस दौरान आरोपित पिता वहां से भाग निकला। घायल युवती को लोगों ने उपचार के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया। वहीं घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को भी दी।

16 साल पहले परिवार को छोड़ चुका था आरोपित

युवती पारदी समुदाय से है। वह अपनी मां माना बाई के साथ कार्तिक मेला मैदान क्षेत्र में डेरे में रहती है और महाकाल मंदिर के सामने रूद्राक्ष की माला व अन्य धार्मिक सामग्री बेचती है। युवती की मां मानाबाई ने पुलिस को बताया कि आरोपित पिता वरसना करीब 16 साल पूर्व उसे छोड़कर चला गया था।

पांच लाख रुपये के लालच में शादी का दबाव

अब पुत्री बड़ी हो गई तो वह उसकी शादी पांच लाख रुपये लेकर कराना चाहता है। रुपये के लालच में वह कई दिनों से शादी का दबाव बना रहा था, जबकि दोनों मां-बेटी इस शादी के पक्ष में नहीं थे। मां-बेटी के इनकार के बाद पिता गुस्से में आ गया और शुक्रवार सुबह इस वारदात को अंजाम दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *