श्री महाकाल महालोक में महिला सुरक्षाकर्मी और दर्शनार्थियों के बीच विवाद, समझाइश देकर मामला शांत कराया


ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के श्री महाकाल महालोक में कुछ महिला श्रद्धालु और एक महिला सुरक्षाकर्मी के बीच विवाद हो गया। अमर्यादित भाषा के उपयोग से शुरू …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 30 Aug 2026 08:05:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 30 Aug 2026 08:05:40 PM (IST)

श्री महाकाल महालोक में महिला सुरक्षाकर्मी और दर्शनार्थियों के बीच विवाद, समझाइश देकर मामला शांत कराया
श्री महाकाल महालोक में विवाद के बाद हाथापाई करते दर्शनार्थी व महिला सुरक्षाकर्मी। (वीडियो ग्रैब)

HighLights

  1. अफसर बोले-गार्ड व श्रद्धालु एक ही कॉलोनी के रहवासी
  2. अमर्यादित भाषा से शुरू हुआ मामला अंत में हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया
  3. विवाद के बाद दोनों को मंदिर के कंट्रोल रूम में बुलाया गया था

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन : ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के श्री महाकाल महालोक में कुछ महिला श्रद्धालु और एक महिला सुरक्षाकर्मी के बीच विवाद हो गया। अमर्यादित भाषा के उपयोग से शुरू हुआ मामला अंत में हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया।

घटना का वीडियो बहुप्रसारित होने के बाद यह मीडिया की सुर्खी बना। मामले में मंदिर प्रशासन का कहना है कि घटना दो दिन पुरानी है। दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत करा दिया गया था। वीडियो किसी अन्य व्यक्ति ने बहु प्रसारित किया है।

बहुप्रसारित वीडियो में कुछ महिला दर्शनार्थी व गार्ड के बीच जमकर विवाद होते दिखाई दे रहा है। एक मिनट दस सेकंड के इस वीडियों में दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए अशोभनीय भाषा का उपयोग कर रहे हैं। बातचीत से शुरू हुआ विवाद गाली-गलौच और फिर मारपटी तक पहुंच जाता है।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात अन्य सुरक्षाकर्मी बीच बचाव करने आते हैं, लेकिन महिला श्रद्धालुओं की संख्या अधिक होने से वें ठीक से असहाय दिखाई देते हैं। बाद में कुछ दर्शनार्थी बीच बचाव कर मामले को सुलझाते दिखाई दे रहे हैं। विवाद क्यों हुआ इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

मामले में सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने बताया महिला श्रद्धालु तथा गार्ड दोनों ही एक कालोनी के रहवासी हैं। विवाद के बाद दोनों को मंदिर के कंट्रोल रूम में बुलाया गया था, जहां बातचीत के बाद आपसी समझोते से मामला शांत हो गया। इसलिए मंदिर प्रशासन ने किसी के विरुद्ध महाकाल थाने में एफआइआर दर्ज नहीं कराई है।

कांवड़ियों ने मचाया था उत्पात

महाकाल मंदिर में गार्डों के साथ मारपीट की यह दूसरी घटना है। चार दिन पहले कुछ कांवड़ियों ने मंदिर में जमकर उत्पात मचाते हुए गर्भगृह में प्रवेश करने की कोशिश की थी। जब गार्डों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो हाथापाई व मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान बैरिकेड भी गिरे और कुछ गार्ड घायल भी हुए थे। मामले में उत्पात मचाने वाले कई कांवड़ियों प्रकरण दर्ज करवाया गया था।

यह भी पढ़ें- महाकाल मंदिर में व्यवस्था भंग करने वाले श्रद्धालुओं पर FIR, वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने की कार्रवाई, 2 गार्ड निलंबित



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *