मध्य प्रदेश में 2006 से शुरू हुई मनरेगा का आज आखिरी दिन, कल से ‘जी राम जी’ योजना होगी शुरू


कच्ची के बजाय अब पक्की सड़क भी पंचायतें अपने स्तर से बना लेंगी। पक्के सरकारी भवनों से लेकर वाटर हार्वेस्टिंग जैसे कामों के लिए भी पंचायतों को किसी अन्…और पढ़ें

Publish Date: Tue, 30 Jun 2026 10:48:28 AM (IST)Updated Date: Tue, 30 Jun 2026 10:53:19 AM (IST)

मध्य प्रदेश में 2006 से शुरू हुई मनरेगा का आज आखिरी दिन, कल से ‘जी राम जी’ योजना होगी शुरू
मनरेगा योजना होगी बंद। (एआई इमेज)

HighLights

  1. मनरेगा का आज आखिरी दिन, शाम से ही शुरू हो जाएगा डाउन टाइम
  2. कल से जी राम जी योजना हो जाएगी शुरू, पहले से ज्यादा काम होंगे
  3. कच्ची के बजाय अब पक्की सड़क भी पंचायतें अपने स्तर से बना लेंगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मप्र में 2006 से शुरू हुई रोजगार गारंटी स्कीम का आज आखिरी दिन है। शाम से ही मनरेगा पोर्टल का डाउन टाइम शुरू हो जाएगा। देर रात तक अपडेट होने के बाद कल यानी 1 जुलाई से जी राम जी के नाम से योजना शुरू हो जाएगी।

इससे ग्रामीणों को ज्यादा फायदा होगा क्योंकि मनरेगा में जहां कच्चे कामों को ही शामिल किया था, वहीं जी रामजी में अब पक्के कामों को जोड़ दिया है। कामों की संख्या भी 266 से बढ़ाकर जी राम जी में 318 कर दी। ग्राम पंचायतों को गांव में विकास कार्य कराने के ज्यादा अधिकार मिल जाएंगे।

कच्ची के बजाय अब पक्की सड़क भी पंचायतें अपने स्तर से बना लेंगी। पक्के सरकारी भवनों से लेकर वाटर हार्वेस्टिंग जैसे कामों के लिए भी पंचायतों को किसी अन्य मद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इस तरह के सारे काम अब जी राम जी योजना के तहत ठहराव प्रस्ताव के आधार पर ही हो जाएंगे।

लाइव लोकेशन सेल्फी की अनिवार्यता उलझाएगी

मनरेगा में मजदूरों के नाम पर हो रहा फर्जीवाड़ा कंट्रोल होगा क्योंकि जी राम जी में मजदूरों की उपस्थिति लाइव लोकेशन के आधार पर दर्ज होगी। यानी जियो टेक में जो निर्माण स्थल फीड होगा, उसी लोकेशन पर हर दिन मजदूर के काम करते लाइव सेल्फी फोटो के साथ सुबह व शाम दोनों समय उपस्थिति लेना अनिवार्य रहेगा। यह काम पंचायतों के लिए बड़ी चुनौती रहेगा, क्योंकि अभी तक पंचायतें अपने हिसाब से ही उपस्थिति दर्ज करती आ रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *