पुणे रेल मंडल में लैंड स्लाइड के कारण दौंड एक्सप्रेस 24 जुलाई तक निरस्त, तीन ट्रेनों को किया डायवर्ट


पुणे रेल मंडल में लैंड स्लाइड की घटना के कारण इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 24 जुलाई तक निरस्त कर दिया गया है। रेलवे ने इस रूट की तीन ट्रेनों का म…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 19 Jul 2026 11:03:36 AM (IST)Updated Date: Sun, 19 Jul 2026 11:03:36 AM (IST)

पुणे रेल मंडल में लैंड स्लाइड के कारण दौंड एक्सप्रेस 24 जुलाई तक निरस्त, तीन ट्रेनों को किया डायवर्ट
रेलवे ने ट्रेनें कीं निरस्त। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पुणे में लैंड स्लाइड के कारण रेलवे ने बढ़ाई अवधि, यात्रियों के लिए 22 जुलाई को चलेगी स्पेशल ट्रेन
  2. रेलवे ने इस रूट की तीन ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया है
  3. पूर्वोत्तर रेलवे में ब्लॉक के चलते बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन भी निरस्त रहेगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। पुणे रेल मंडल में लैंड स्लाइड की घटना के कारण इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस को 24 जुलाई तक निरस्त कर दिया गया है। रेलवे ने इस रूट की तीन ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए 22 जुलाई को एक विशेष ट्रेन संचालित की जाएगी। वहीं पूर्वोत्तर रेलवे में ब्लॉक के चलते बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन भी निरस्त रहेगी।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि पुणे सेक्शन में लैंड स्लाइड के कारण 18 से 24 जुलाई तक इंदौर से चलने वाली ट्रेन संख्या 22944 इंदौर-दौंड सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा दौंड से चलने वाली ट्रेन संख्या 22943 दौंड-इंदौर सुपरफास्ट एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। रेलवे के अनुसार इन ट्रेनों के पुनः संचालन की तिथि बाद में घोषित की जाएगी। गौरतलब है कि दौंड एक्सप्रेस पहले भी 11 से 17 जुलाई तक निरस्त रही थी। अब अवधि बढ़ने से इस मार्ग के यात्रियों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

कोटा रेलवे स्टेशन पर ब्लॉक से इंदौर-कोटा एक्सप्रेस 24 जुलाई तक प्रभावित

इंदौर : पश्चिम मध्य रेलवे कोटा मंडल के कोटा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म संख्या चार पर निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लाक के कारण रतलाम मंडल से आरंभ होने वाली इंदौर-कोटा एक्सप्रेस 19 से 24 जुलाई तक प्रभावित होगी। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार 19 से 24 जुलाई तक इंदौर से चलने वाली इंदौर-कोटा एक्सप्रेस, सोगरिया रेलवे स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी एवं सोगरिया से कोटा के मध्य निरस्त रहेगी।

रेलवे का सघन मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, 273 यात्रियों पर कार्रवाई

इंदौर : स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट नदीम जावेद खान ने न्यायालयीन स्टाफ, मजिस्ट्रेट गार्ड और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ अपने क्षेत्राधिकार के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। अभियान में डा. अंबेडकर नगर (महू), इंदौर, देवास और उज्जैन रेलवे स्टेशनों पर रेलवे अधिनियम की धारा 144, 145, 146 और 147 के तहत कार्रवाई की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *