पाकिस्तान से मिली टॉवर चौक को बम से उड़ाने की धमकी, बीडीडीएस ने की जांच


पुलिस ने बताया कि फ्रीगंज क्षेत्र में फोटोग्राफी करने वाले अजय पटेल के मोबाइल पर सोमवार दोपहर पाकिस्तानी नंबर से मैसेज आए थे। जिसमें उज्जैन के टाॅवर च …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 08 Jun 2026 11:26:57 PM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jun 2026 11:26:57 PM (IST)

Ujjain: पाकिस्तान से मिली टॉवर चौक को बम से उड़ाने की धमकी, बीडीडीएस ने की जांच
चौक पर जांच करते हुए बीडीडीएस व डाग स्क्वाड।

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। टॉवर चौक को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। पाकिस्तानी नंबर से एक फोटोग्राफर के पास आए मैसेज के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर माधव नगर पुलिस व बम निरोधक दस्ते ने टावर चौक व आसपास के क्षेत्र में जांच अभियान चलाया है। हालांकि इसमें कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

पुलिस ने बताया कि फ्रीगंज क्षेत्र में फोटोग्राफी करने वाले अजय पटेल के मोबाइल पर सोमवार दोपहर पाकिस्तानी नंबर से मैसेज आए थे। जिसमें उज्जैन के टाॅवर चौक को शाम छह बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

युवक ने माधव नगर पुलिस को इसकी जानकारी दी थी। ताबड़ताेड़ पुलिस व बम निरोधक दस्ते तथा डाग स्क्वाड ने टावर चौक व आसपास के क्षेत्र की जांच की थी। पूरे क्षेत्र में चप्पे-चप्पे की सर्चिंग की गई थी।

हालांकि टीम को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मियों ने जिस मोबाइल नंबर से मैसेज आए थे उस पर बात की थी। फोन करने वाले व्यक्ति ने अभद्रता की और फोन काट दिया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *