नागदा में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी, तो तलवार से हमला कर ले ली युवक की जान


नागदा जंक्शन के ई ब्लॉक टापरी क्षेत्र में रविवार शाम करीब 6 बजे शराब पीने के दौरान कहासुनी के बाद मोहनलाल ढोली ने जयप्रकाश उर्फ टक्कू पर तलवार से हमला…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 29 Jun 2026 11:14:22 AM (IST)Updated Date: Mon, 29 Jun 2026 11:25:32 AM (IST)

नागदा में शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी, तो तलवार से हमला कर ले ली युवक की जान
नागदा में मामूली विवाद में युवक की हत्या। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पुलिस ने आरोपी मोहनलाल को हिरासत में लेकर हत्या का केस दर्ज किया है
  2. नागदा पुसिल ने जांच के लिए रतलाम से फोरेंसिक की टीम बुलाई
  3. कैटरिंग का काम करने वाला जयप्रकाश मोहनलाल के साथ शराब पी रहा था

नईदुनिया प्रतिनिधि, नागदा जंक्शन। ई ब्लॉक टापरी क्षेत्र में रविवार करीब शाम 6 बजे शराब पीने के दौरान दो लोगों में कहासुनी हो गई। एक अधेड़ ने युवक पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना में युवक की मौत हो गई। आरोपित को भी हिरासत में लिया है। पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम को रतलाम से बुलाया गया। पुलिस ने अधेड़ पर हत्या का प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार ई ब्लाक टापरी क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय जयप्रकाश उर्फ टक्कू पिता राकेश परिहार कैटरिंग का काम करता है। उसके माता-पिता इंदौर में निवासरत है। वह क्षेत्र के ही 55 वर्षीय मोहनलाल पिता अंबाराम ढोली के साथ शराब पी रहा था।

शराब पीने के दौरान मोहनलाल ने जयप्रकाश को अपशब्द कहे। कुछ देर बार मोहनलाल जयप्रकाश को घर से बुलाकर ले गया और उस पर तलवार से हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

इधर… पति शराब पीकर आया, विवाद के बाद पत्नी ने खाया जहर, मौत

उज्जैन: जयसिंहपुरा क्षेत्र में स्थित रूद्रसागर नगर में रहने वाली विवाहिता ने शनिवार रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है। मृतका का पति विवाह समारोह से शराब के नशे में घर लौटा था। जिसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

एसआई नेहा जादौन ने बताया कि पूजा वर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी रूद्र सागर कॉलोनी जयसिंहपुरा का पति गुलशन वर्मा शनिवार रात को एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए गया था।

जहां से वह देर रात को शराब के नशे में घर पहुंचा था। जिसको लेकर दोनों पति-पत्नी में विवाद हो गया था। विवाद के चलते पूजा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। मृतका की दो बालिकाएं है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *