दुल्हन के पिता से दूल्हे की मां से हुआ प्यार, बच्चों की सगाई से पहले दोनों हुए फरार


MP News: उज्जैन के बड़नगर तहसील के ग्राम ऊंटवास में महिला होने वाले समधी के साथ चली गई। दोनों के पुत्र व पुत्री की सगाई तय हो गई थी। शादी की तैयारी थी, लेकिन इसी बीच दोनों गायब हो गए थे। घरवालों ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आठ दिन बाद महिला का पता लगाया और स्वजन को सौंपा।

Publish Date: Fri, 31 Oct 2025 08:41:09 PM (IST)

Updated Date: Fri, 31 Oct 2025 08:44:05 PM (IST)

दुल्हन के पिता से दूल्हे की मां से हुआ प्यार, बच्चों की सगाई से पहले दोनों हुए फरार
बेटे की सगाई से पहले समधी संग भागी समधन। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. दूल्हे की मां को दुल्हन के पिता से हुआ प्यार
  2. सगाई के पहले ही दोनों घर से हुए फरार
  3. पुलिस ने ढूंढकर महिला को स्वजन को सौंपा

नईदुनिया न्यूज, बड़नगर (उज्जैन)। बड़नगर तहसील के ग्राम ऊंटवास में महिला होने वाले समधी के साथ चली गई। दोनों के पुत्र व पुत्री की सगाई तय हो गई थी। शादी की तैयारी थी, लेकिन इसी बीच दोनों गायब हो गए थे। घरवालों ने महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने आठ दिन बाद महिला का पता लगाया और स्वजन को सौंपा।

दूल्हे की मां को दुल्हन के पिता से हुआ प्यार

थाना प्रभारी अशोक पाटीदार ने बताया कि ऊंटवास निवासी महिला के बड़े बेटे की शादी चिकली के रहने वाले 50 वर्षीय किसान की बेटी से तय हुई थी। दोनों की सगाई और शादी की तैयारी चल रही थी। इस बीच दूल्हे की मां का प्रेम प्रसंग दुल्हन के पिता से हो गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *