गाड़ी पेंट करने के पाउडर से बन रही थी एमडी ड्रग्स, उज्जैन का गैरेज मालिक इसे ड्रग्स बनाने वालों को बेचता था


पुलिस ने आगर रोड स्थित कृष्णा मोटर्स गैरेज से एमडी ड्रग्स बनाने में उपयोग आने वाला प्रतिबंधित केमिकल क्रिस्टल पाउडर जब्त किया था। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 05 Apr 2026 02:00:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Apr 2026 02:05:15 PM (IST)

गाड़ी पेंट करने के पाउडर से बन रही थी एमडी ड्रग्स, उज्जैन का गैरेज मालिक इसे ड्रग्स बनाने वालों को बेचता था
केमिकल पाउडर के जरिए एमडी ड्रग्स बनाने का मामला आया सामने। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. पुलिस की जांच जारी, 4 और लोगों के नाम सामने आए
  2. कृष्णा मोटर्स गैरेज के नाम पर दर्ज लाइसेंस
  3. मुंबई व गुजरात से मंगवाया गया था पाउडर

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। आगर रोड स्थित कृष्णा मोटर्स गैरेज से मिला 75 किलो ब्रोमोपाल क्रिस्टल पाउडर का उपयोग एमडी ड्रग्स बनाने में किया जा रहा था। गैरेज संचालक इसे ड्रग्स बनाने वालों को सप्लाय कर रहा था। राजस्थान के झालावाड़ व प्रतापगढ़ जिले के चार लोगों के नाम और सामने आए हैं।

पुलिस का कहना है कि प्रतिबंधित पाउडर को कई गुना अधिक कीमत पर बेचा जा रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपित को कोर्ट में पेश किया था। यहां से उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। चिमनगंज पुलिस ने शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर आगर रोड स्थित कृष्णा मोटर्स गैरेज दबिश दी थी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

जहां से पुलिस ने एमडी ड्रग्स बनाने में उपयोग आने वाला प्रतिबंधित केमिकल ब्रोमोपोल क्रिस्टल पाउडर 75 किलो जब्त किया था। मौके से मुख्य आरोपित अर्पित उर्फ सौरभ गुप्ता उम्र 33 वर्ष निवासी तिरुपति धाम एक्सटेंशन, रंजित पुत्र करणसिंह उम्र 33 वर्ष निवासी गरोठ मंदसौर, ओमप्रकाश पुत्र घनश्याम शर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी बड़ौद, जिला आगर मालवा को गिरफ्तार किया है।

जांच में पता चला है कि आरोपियों ने मुंबई व गुजरात की केमिकल कंपनियों से फर्जीवाड़े के जरिए प्रतिबंधित ब्रोमोपोल एवं 2-ब्रोमो-4-मिथाइल प्रोपियोफिनोन पाउडर गैरेज में वाहनों पर पेंट के उपयोग के लिए मंगवाया था। मगर इसे राजस्थान के झालावाड़ व प्रतापगढ़ जिलों के लोगों को बेचा जा रहा था। पुलिस को चार और नामों का पता चला है कि जिनकी तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *