उज्जैन में 13 साल की बच्ची बनी मां, परिवार के लोग पुलिस को कुछ भी नहीं बता रहे


उज्जैन के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती 13 साल की बालिका ने एक मृत बच्चे को जन्म दिया था, पुलिस ने उसका डीएनए सुरक्षित कर लिया है। …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 05 Mar 2026 10:18:09 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Mar 2026 10:36:44 AM (IST)

उज्जैन में 13 साल की बच्ची बनी मां, परिवार के लोग पुलिस को कुछ भी नहीं बता रहे
बालिका ने मंगलवार को दिया था बच्चे को जन्म, पुलिस ने शुरू की जांच। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. बालिका अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है
  2. स्वस्थ होने पर पुलिस उसके बयान दर्ज करेगी
  3. परिवार के लोग कुछ भी बताने से कर रहे इन्कार

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय बालिका ने मंगलवार को फ्रीगंज स्थित निजी अस्पताल में उसने एक बालक को जन्म दिया था। हालांकि नवजात मृत पैदा हुआ था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

माधव नगर पुलिस ने बताया कि फ्रीगंज स्थित निजी अस्पताल से मंगलवार को सूचना मिली थी कि इंगोरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 वर्षीय गर्भवती बालिका को भर्ती करवाया गया था। यहां उसने एक बालक को जन्म दिया था।हालांकि बालक मृत पैदा हुआ था।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है। वहीं डीएनए को भी सुरक्षित करवाया है। बालिका व उसके स्वजन कुछ भी बताने से इन्कार कर रहे हैं। टीआई माधव नगर राकेश भारती ने बताया कि फिलहाल बालिका बयान देने की स्थिति में नहीं है। मामले की जानकारी इंगोरिया पुलिस को दी गई है। बालिका के स्वस्थ होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे।

इधर.. गेंद लगी तो शराब पी रहे बदमाशों ने तीन को चाकू मारे

उज्जैन के जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के ग्यारसीनगर में सोमवार को क्रिकेट की गेंद लगने की बात को लेकर शराब पी रहे कुछ युवकों ने तीन लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। एक बदमाश ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर उसे पकड़ा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जबकि घायलों को चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार रात को ग्यारसी नगर में कृष्णा पुत्र मूलचंद उम्र 22 वर्ष निवासी उर्दूपुरा, हार्दिक पुत्र जगदीश नामदेव उम्र 15 वर्ष निवासी ज्ञान टेकरी, हेमंत पुत्र राकेश अहिरवाल उम्र 19 वर्ष निवासी ज्ञान टेकरी अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। समीप ही कुछ युवक वहां शराब पी रहे थे।

पहले पथराव फिर चाकू से हमला

क्रिकेट की गेंद शराब पी रहे एक व्यक्ति को लग गई थी। जिसको लेकर शराबी लोगों ने उत्पात शुरू कर दिया। युवकों पर पहले पथराव किया और फिर चाकू से हमला कर दिया। जिससे कृष्णा, हार्दिक व राकेश घायल हो गए थे। उपचार के लिए उन्हें चरक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चाकूबाजी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

पुलिस को देखकर एक आरोपित शुभम परिहार निवासी ज्ञान टेकरी ने खुद को एक घर की बाथरूम में बंद कर लिया था। पुलिसकर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर उसे पकड़ा है। इसके अलावा अन्य आरोपित आनंद सोनी को भी हिरासत में लिया है। जबकि राज सोलंकी व एक अन्य की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *