उज्जैन में शव के साथ छेड़छाड़ करने वाली कथित महिला तांत्रिक गिरफ्तार, दूसरे वीडियो में बोली- बुरा बोलने वालों को नहीं छोडूंगी


काली नंद गिरि ने विवादित वीडियो को इंस्टाग्राम अकाउंट से हटाकर सोमवार रात नया वीडियो पोस्ट कर बोली- जो लोग उसके बारे में बुरा बोल रहे हैं, उन्हें नहीं…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 02 Sep 2026 08:54:22 AM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 09:06:38 AM (IST)

उज्जैन में शव के साथ छेड़छाड़ करने वाली कथित महिला तांत्रिक गिरफ्तार, दूसरे वीडियो में बोली- बुरा बोलने वालों को नहीं छोडूंगी
पुलिस गिरफ्त में कथित तांत्रिक नंदी गिरि। सौ. पुलिस

HighLights

  1. उज्जैन में चक्रतीर्थ श्मशान का आपत्तिजनक वीडियो वायरल
  2. चिता के पास धारदार औजार से शव के अवशेषों से छेड़छाड़ की
  3. पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेजा, तलवार और कार जब्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में श्मशान घाट से जुड़ा एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जीवाजीगंज पुलिस ने मंगलवार को कथित महिला तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया। वीडियो में खुद को अघोरी बताने वाली महिला चिता के पास पहुंचकर धारदार औजार से अंतिम संस्कार की सामग्री और शव के अवशेषों के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करती नजर आ रही है।

मामले में अघोर अखाड़ा की ओर से भी पुलिस को शिकायत की गई थी। अघोर अखाड़ा के पीठाधीश्वर एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़ेश्वरी अघोरी बाबा विष्णु नाथ ने पुलिस को शिकायत कर कहा था कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में महिला जलती चिता के बेहद करीब जाकर धारदार हथियार या औजार की मदद से चिता की सामग्री और शव के अवशेषों के साथ छेड़छाड़ करती दिखाई दे रही है।

सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए वीडियो

यदि वीडियो में दिखाई दे रहा कृत्य वास्तविक मानव शव के साथ छेड़छाड़ का है तो यह न केवल शव की मर्यादा और अंतिम संस्कार की गरिमा के विपरीत है, बल्कि कानूनन भी गंभीर मामला है। पीठाधीश्वर विष्णु नाथ के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में महिला के किसी प्रमाणित अघोर गुरु या मान्य परंपरा से जुड़े होने के पुख्ता प्रमाण सामने नहीं आए हैं। उनका आरोप है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स, व्यूज और फालोअर्स बढ़ाने के लिए श्मशान और चिता से जुड़े आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जा रहे हैं।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने काली उर्फ नंदी गिरि निवासी साढ़ू माता की बावड़ी के खिलाफ धारा 301 बीएनएस व 25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया था। आरोपित से तलवार व उसकी कार भी जब्त कर ली गई है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेजने के आदेश जारी किए गए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *