उज्जैन में रात्रि गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी ट्रक से भिड़ी, एसआई और आरक्षक घायल


रात्रि गश्त पर निकले इंगोरिया थाने के पुलिसकर्मियों का शासकीय वाहन गुरुवार रात बड़नगर-उज्जैन रोड पर हादसे का शिकार हो गया। सोमनाथ ढाबे के पास आगे चल र…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 04 Sep 2026 04:08:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 04 Sep 2026 04:08:08 PM (IST)

उज्जैन में रात्रि गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी ट्रक से भिड़ी, एसआई और आरक्षक घायल
हादसे में इस तरह क्षतिग्रस्त हो गया वाहन। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. बड़नगर-उज्जैन रोड पर रात डेढ़ बजे हुआ हादसा
  2. इंगोरिया थाने के एसआइ नानकराम पटेल और आरक्षक घायल
  3. आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पुलिस वाहन ट्रक में जा घुसा

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन: रात्रि गश्त पर निकले इंगोरिया थाने के पुलिसकर्मियों का शासकीय वाहन गुरुवार रात बड़नगर-उज्जैन रोड पर हादसे का शिकार हो गया। सोमनाथ ढाबे के पास आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने से पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसा और पलटी खा गया। हादसे में वाहन में सवार सब इंस्पेक्टर नानकराम पटेल और आरक्षक चालक दीपक सोलंकी घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

टीआई दीपेश व्यास ने बताया कि एसआइ नानकराम पटेल गुरुवार रात्रि गश्त के लिए खरसोद खुर्द की तरफ गए थे। शासकीय वाहन आरक्षक चालक दीपक सोलंकी चला रहा था। वहां से इंगोरिया लौटते समय रात करीब डेढ़ बजे सोमनाथ ढाबे के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। ट्रक से टक्कर बचाने के प्रयास में पुलिस वाहन चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन ट्रक में जा घुसा। इसके बाद वाहन पलटी खा गया।

टक्कर इतनी भीषण कि वाहन क्षतिग्रस्त

हादसे में पुलिस वाहन के अगले हिस्से सहित कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार दोनों पुलिसकर्मियों की जान बच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य लोग मौके पर पहुंचे।

दोनों घायलों को तत्काल इंगोरिया के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। एसआइ नानकराम पटेल के मुंह, कंधे, हाथ और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर कर दिया गया था। यहां निजी अस्पताल में उनका उपचार जारी है। वहीं आरक्षक चालक दीपक सोलंकी का इंगोरिया अस्पताल में उपचार चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *