उज्जैन में भस्म आरती के दौरान हिंदू युवती को लेकर महाकाल मंदिर पहुंचा मुस्लिम युवक, मचा हंगामा


श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह भस्म आरती के दौरान एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। मंदिर परिसर में मौजूद कुछ लोगो …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 17 Jun 2026 11:56:02 AM (IST)Updated Date: Wed, 17 Jun 2026 11:56:02 AM (IST)

उज्जैन में भस्म आरती के दौरान हिंदू युवती को लेकर महाकाल मंदिर पहुंचा मुस्लिम युवक, मचा हंगामा
महाकाल मंदिर। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को लेकर विवाद हो गया
  2. मंदिर परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने युवक की पहचान को लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद हंगामा हो गया
  3. इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए, घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ है

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार सुबह भस्म आरती के दौरान एक मुस्लिम युवक और हिंदू युवती को लेकर विवाद की स्थिति बन गई। मंदिर परिसर में मौजूद कुछ लोगों ने युवक की पहचान को लेकर आपत्ति जताई, जिसके बाद वहां हंगामा हो गया।

इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाने ले गई और आवश्यक पूछताछ की।

पुलिस ने बताया कि युवक और युवती दोनों महाराष्ट्र से आए थे। वे पुणे के निवासी हैं और महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। थाने में दोनों के परिजनों से बातचीत कराई गई तथा आवश्यक पूछताछ की गई। दोनों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया। घटना के संबंध में किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

उल्लेखनीय है कि महाकाल मंदिर में अक्सर ऐसे विवाद सामने आते रहते हैं। बुधवार सुबह भस्म आरती के समय एक मुस्लिम युवक यहां हिंदू युवती को लेकर पहुंचा। इस दौरान कुछ लोगों ने उनकी पहचान को लेकर विरोध किया। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मंदिर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक को पीटा और पुलिस के सुपुर्द किया। बताया जा रहा है कि युवक और युवती महाराष्ट्र के पुणे से आए थे। उनका कहना था कि वे यहां भगवान महाकाल के दर्शन करने आए थे।

युवक और युवती को लेकर पुलिस थाने पहुंची, जहां दोनों से पूछताछ की गई। पूछताछ के बाद दोनों को समझाइश देकर छोड़ दिया गया। उनके परिजनों से भी बात की गई और दोनों की उनके परिजनों से बात भी करवाई गई। हालांकि किसी के भी द्वारा उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत नहीं की गई, जिसके चलते दोनों को छोड़ दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *