उज्जैन में भतीजे को पकडने गए पुलिसकर्मियों ने चाचा व भाई को पीटा, एसपी ने किया लाइन अटैच


युवक के नहीं मिलने पर उसके चाचा व भाई को पीट दिया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष व वाल्मिकी समाज के लोगों ने थाने का घेराव किया तो एसपी ने पुलिसकर्मियों को लाइ …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 26 May 2026 11:17:24 AM (IST)Updated Date: Tue, 26 May 2026 11:17:24 AM (IST)

उज्जैन में भतीजे को पकडने गए पुलिसकर्मियों ने चाचा व भाई को पीटा, एसपी ने किया लाइन अटैच
चिमनगंज थाने के बाहर प्रदर्शन करते हुए लोग। (नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. कांग्रेस के शहर अध्यक्ष व वाल्मिकी समाज ने थाने का किया घेराव
  2. टीआई काे जानकारी दिए बगैर युवक को पकड़ने गए पुलिसकर्मियों ने की थी मारपीट
  3. एसपी प्रदीप शर्मा ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करने के आदेश जारी कर दिए

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। थाना प्रभारी की बगैर अनुमति के चिमनगंज थाने के दो पुलिसकर्मी छेड़खानी के मामले में आरोपित को गिरफ्तार करने पहुंचे थे। जहां युवक के नहीं मिलने पर उसके चाचा व भाई को जमकर पीट दिया। मामले में कांग्रेस शहर अध्यक्ष व वाल्मिकी समाज के लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। एसपी प्रदीप शर्मा ने दोनों पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करने के आदेश जारी कर दिए।

आगर रोड स्थित शहीद नगर में रहने वाले योगेश डागर के भतीजे पवन पर एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस संबंध में चिमनगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद थाने में पदस्थ आरक्षक अभिषेक राठौड़ और जगदीश गेहलोत पवन को पकड़ने के लिए उसके घर गए थे। जहां पवन नहीं मिला था।

आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने पवन के चाचा योगेश डागर व छोटे भाई दीपेश डागर के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी थी। बीच-बचाव करने पहुंची महिलाओं के साथ भी धक्का-मुक्की कर मारपीट की गई थी। बाद में पुलिस दोनों को थाने ले गई और उन्हें हिरासत में रखा था।

थाने का किया घेराव, प्रदर्शन व नारेबाजी की

जिसके विरोध में सोमवार दोपहर डागर के स्वजन, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी व वाल्मिकी समाज के लोगों ने चिमनगंज थाने का घेराव कर दिया। इस दौरान जमकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई। भाटी ने कहा कि विवाद में कार्रवाई करना पुलिस का अधिकार है, लेकिन पीएचई कर्मचारी योगेश के साथ जिस तरह मारपीट की गई उससे उसके हाथ-पैर में चोट आई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *