उज्जैन में बाइक पर निकले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सिंहस्थ कार्यों का लिया जायजा; होटल पर बनाई जलेबी


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का जायजा लेने उज्जैन की सड़कों पर बाइक से निकले।

Publish Date: Sat, 11 Jul 2026 08:22:22 AM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 08:29:05 AM (IST)

उज्जैन में बाइक पर निकले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सिंहस्थ कार्यों का लिया जायजा; होटल पर बनाई जलेबी
उज्जैन में बाइक से सिंहस्थ कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, इस दौरान रास्ते में उन्होंने होटल पर जलेबी भी बनाई।

HighLights

  1. सीएम ने कहा कि सिंहस्थ सिर्फ उज्जैन का नहीं, पूरे प्रदेश की प्रतिष्ठा का आयोजन है
  2. उन्होंने शहर में निर्माणाधीन सिंहस्थ कार्यों का निरीक्षण कर अधिकारियों से प्रगति जानी
  3. वे पुराने शहर के एक होटल पहुंचे, जहां उन्होंने खुद कड़ाही में जलेबी बनाई और चाय पी

नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सिंहस्थ-2028 की तैयारी का जायजा लेने के लिए अनूठे अंदाज में बाइक से शहर का भ्रमण किया। उन्होंने निर्माणाधीन सिंहस्थ कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से प्रगति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 केवल उज्जैन का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की प्रतिष्ठा का आयोजन है।

सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए।

जलेबी बनाकर सबको चौंका दिया

निरीक्षण के दौरान डॉ. यादव पुराने शहर स्थित एक होटल पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने स्वयं कड़ाही में जलेबी बनाकर सभी को चौंका दिया। इसके बाद होटल पर चाय की चुस्कियां ली और स्थानीय नागरिकों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री के इस सहज और सरल व्यवहार को देखने के लिए होटल के बाहर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाई। नागरिकों ने इसे जनसंपर्क और जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने की सकारात्मक पहल बताया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *