उज्जैन में दर्दनाक हादसा, ट्रक ने कुचला MBBS छात्र, मौके पर मौत


नईदुनिया प्रतिनिधि, उज्जैन। आगर रोड पर शनिवार सुबह बाइक सवार एमबीबीएस के छात्र को ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया।

आक्रोशित छात्र-छात्राओं ने मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। कॉलेज के बाहर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की। मृतक आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र था।

चिमनगंज टीआइ गजेंद्र पचौरिया ने बताया कि हर्षित पुत्र संजीव मेहरा उम्र 22 वर्ष निवासी अन्नपूर्णा नगर इंदौर आगर रोड पर स्थित आरडी गार्डी मेडिकल कालेज से एमबीबीएस कर रहा था। हर्षित कॉलेज परिसर में ही स्थित होस्टल में रहता था।

शनिवार सुबह वह बाइक से कॉलेज से बाहर निकला उसी दौरान आगर की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक एमएच 40 सीडी 3338 के चालक ने हर्षित को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक को छोड़कर चालक मौके से फरार हो गया। हर्षित इकलौता पुत्र था। उसके पिता का निधन हो चुका है। मां मेहंदी डिजाइनर हैं।

पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग पर अड़े विद्यार्थीहर्षित की मौत से आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राएं काफी आक्रोशित हो गए और कॉलेज के बाहर आगर रोड पर बैठ गए तथा यातायात जाम कर दिया।

उनकी मांग थी कि कॉलेज के बाहर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए, वाहनों की गति को कम करने के लिए बैरिकेडिंग की जाए। पूर्व में भी कई बार हादसे हो चुके हैं। सूचना मिलने पर सीएसपी पुष्पा प्रजापति व टीआइ गजेंद्र पचौरिया मौके पर पहुंचे और छात्र-छात्राओं को समझाइश दी थी।

करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ। यातायात जाम होने के कारण मार्ग पर दाेनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। बता दें कि कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में दुकानें लगी हुई हैं। कॉलेज के यहां कट भी है जिससे हाईवे से होकर मरीज व उनके स्वजन, चिकित्सक व विद्यार्थी आते हैं। यहां स्पीड ब्रेकर नहीं होने के कारण आए दिए न दुर्घटनाएं होती रहती है।

कॉलेज की सभी गतिविधियों में होता था शामिल मृतक हर्षित के साथी छात्र-छात्राओं ने बताया कि वह काफी अच्छा सिंगर और गिटारिस्ट था। वह कॉलेज की प्रत्येक गतिविधि में हिस्सा लेता था। हाल ही में हुए रजत जयंती समारोह के कार्यक्रम में उसने कई पुरस्कार जीते थे। फिजियोथैरेपी विभाग की डॉ. रुचि मिश्रा ने बताया कि हर्षित हर वाद्य यंत्र बजा लेता था। वह कॉलेज का होनहार विद्यार्थी था। उसके यूं चले जाने से हम सब शोक में हैं।

ओवरब्रिज बनाना प्रस्तावित उज्जैन से झालावाड़ तक राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन किया जाना है। इसकी डीपीआर तैयार हो चुकी है। उज्जैन से घोंसला तक मार्ग का उन्नयन किया जाना है। वहीं, आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के बाहर ओवरब्रिज प्रस्तावित है। इससे हादसों पर अंकुश लग सकेगा।

21 यूजेजे- 04 मृतक छात्र हर्षित मेहरा। 21 यूूजेजे- 05 आगर रोड पर यातायात जाम करते छात्र-छात्राएं। 21 यूजेजे- 06 चिमनगंज थाना परिसर में खड़ा ट्रक। 21 यूजेजे- 07 यातायात जाम के कारण मार्ग पर लगी वाहनों की कतार।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *